फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IGNCA and GBU sign MoU for traditional knowledge and modern science

Delhi NCR News: परम्परागत ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के लिए आईजीएनसीए और जीबीयू के बीच समझौता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। भारत की ज्ञान परंपरा को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टि से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) और ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता पारंपरिक भारतीय ज्ञान और समकालीन विज्ञान के समन्वय के माध्यम से नए शोध आयाम विकसित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।



सच्चिदानंद जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लागू होने के बाद भारतीय ज्ञान प्रणाली को नए दृष्टिकोण से समझने की आवश्यकता बढ़ी है। यह समझौता पारंपरिक ज्ञान विशेषकर आयुर्वेद, जीवन विज्ञान और चिकित्सा विज्ञान को आधुनिक अनुसंधान से जोड़ते हुए नए विचारों और संभावनाओं को सामने लाएगा। वहीं, जीबीयू के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने बताया, कि विश्वविद्यालय के पास पांडुलिपियों का एक समृद्ध डिजिटल भंडार उपलब्ध है, जिसके माध्यम से प्राचीन ज्ञान को समझने और उसकी वर्तमान प्रासंगिकता पर शोध करने की दिशा में संयुक्त कार्य किया जाएगा। समारोह में आईजीएनसीए के सदस्य सचिव सच्चिदानंद जोशी, कलानिधि प्रभाग के प्रमुख प्रो. डॉ. रमेश चंद्र गौड़, प्रो. सुधीर लाल, अनुराग पुनेठा और प्रो. धर्मचंद चौबे सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जीबीयू की ओर से कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह, रजिस्ट्रार प्रो. चंद्र कुमार सिंह और प्रो. उत्तम कुमार सहित अन्य शिक्षाविदों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed