फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IGI Airport ranks second in the world in safe travel

सुरक्षित यात्रा के लिहाज से आईजीआई एयरपोर्ट दूसरे नंबर पर, वैश्विक सर्वे में बनाया कीर्तिमान

Thu, 22 Oct 2020 04:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 22 Oct 2020 04:39 AM IST
सार

  • दुनिया भर के 200 एयरपोर्ट का किया गया सर्वे
  • सेफ ट्रेवल बैरोमीटर में दिल्ली एयरपोर्ट के मिले 4.7 अंक

विज्ञापन
IGI Airport ranks second in the world in safe travel
आईजीआई एयरपोर्ट

विस्तार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने एक बार फिर कीर्तिमान स्थापित किया है। कोविड-19 में विमानों के बेहतर संचालन के साथ संक्रमण के दौरान बचाव व सावधानी पूर्वक यात्रा कराने में दिल्ली एयरपोर्ट विश्व में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर सिंगापुर का चांगी हवाई अड्डा है।

विज्ञापन


कोविड-19 के दौरान सुरक्षित यात्रा के लिए सेफ ट्रेवल बैरोमीटर ने विश्व के 200 एयरपोर्ट का सर्वे किया है। इसमें दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दूसरे स्थान पर रहा। सिंगापुर के एयरपोर्ट ने कुल पांच पैरामीटर के सर्वे में 4.6 अंक प्राप्त किया, जबकि दिल्ली एयरपोर्ट 4.7 अंक के साथ यानी प्वाइंट 1 पैरामीटर पीछे रहा। 
विज्ञापन


विश्व रैंकिंग में दिल्ली के अलावा जर्मनी और चीन का एयरपोर्ट ने भी 4.6 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। सेफ  ट्रेवल बैरोमीटर नाम की  निजी कंपनी ने कोरोना के दौरान स्वास्थ्य व सुरक्षा दिशा-निर्देशों के पालन को लेकर विश्व के दो सौ एयरपोर्ट पर सर्वे किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट पर बेहतर सफाई व्यवस्था, कोविड-19 जांच लैब, ऑटोमैटिक हैंड सैनिटाइजर मशीन, अल्ट्रा वॉयलेट बैगेज स्कैनर, सोशल डिस्टेंसिंग समेत कई तरह के मानकों पर खरा उतरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed