फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IGI Airport: only taxis in designated parking will be booked

आईजीआई एयरपोर्ट : अब वैध पार्किंग में खड़ी टैक्सी-कैब की ही होगी बुकिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
- अवैध पार्किंग व दलालों से मिलेगा छुटकारा, लगाए गए 14 एएनपीआर कैमरे
विज्ञापन

पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर अब पिन-डिस्पैच एप से अधिकृत पार्किंग और हॉल्टिंग क्षेत्रों से ही टैक्सी व कैब की बुकिंग हो सकेगी। अवैध पार्किंग में टैक्सी पार्क करने पर तुरंत चालान कट जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए एयरपोर्ट पर 14 एएनपीआर कैमरे लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इससे दलालों पर लगाम लगेगी और विदेशी सैलानियों के साथ हाेने वाली वारदातें रूकेंगी।

दिल्ली यातायात पुलिस की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त शोभित सक्सेना ने बताया कि यह एप टर्मिनल-3 व टर्मिनल-2 पर शुरू हो गई है। इस महीने के आखिर तक ये टर्मिनल-पर शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अवैध पार्किंग को रोकने के लिए नो-पार्किंग एनफोर्समेंट कैमरे लगाए गए हैं। टर्मिनल भवनों के बाहर चल रहीं टैक्सियां कोई बुकिंग नहीं ले सकतीं हैं।
विज्ञापन

यहां लगे एएनपीआर कैेमरे

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि टर्मिनल -3 रोड पर आठ कैमरे, टर्मिलन-1 निकास रोड पर एक और यूईआर -II पर दो एएनपीआर कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे एनआईसी सिस्टम से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में 41 ई-चालान
आईजीआई एयरपोर्ट ट्रैफिक सर्किल के अधिकार क्षेत्र में दलाली की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इस साल दलाली में शामिल लोगों के खिलाफ 132 ई-चालान जारी किए गए हैं और 25 वाहन जब्त किए गए हैं। वहीं, पिछले एक सप्ताह में 41 ई-चालान जारी किए गए हैं और 10 वाहन जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed