फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   if you have not reserved train ticket, remain two option

होली की छुट्टी के लिए अब तक नहीं कराया रिजर्वेशन तो बस अब ये दो बचे हैं ऑप्शन

Mon, 20 Feb 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Feb 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
if you have not reserved train ticket, remain two option
demo pic - फोटो : अमर उजाला

होली पर घर जाने के लिए अगर अभी तक ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं कराया है तो अब सीट मिलना मुश्किल है। एक से 11 मार्च तक सभी रूटों की ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट बन गई है।

विज्ञापन


श्रमजीवी, काशी विश्वनाथ और अवध-असम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में 9 से 11 मार्च के बीच अब वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में यात्रियों को अब तत्काल कोटे और स्पेशल ट्रेनों का सहारा है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली से बिहार, लखनऊ, देहरादून, कानपुर जाने वाली ट्रेनों में है। इन रूटों की अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 150 के पार पहुंच गई है। यानी वेटिंग टिकट मिल भी गया तो कंफर्म होना मुश्किल है। कंफर्म टिकट पाने के लिए अब यात्रियों को तत्काल कोटे से ही उम्मीद बची है। हालांकि सीट मिलने की उम्मीद में कुछ लोग वेटिंग टिकट भी ले रहे हैं, ताकि किसी तरह त्योहार पर घर पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों में बनी लंबी वेटिंग

if you have not reserved train ticket, remain two option
demo pic - फोटो : अमर उजाला
महानंदा एक्सप्रेस, सीमांचल, श्रमजीवी, दिल्ली-सियालदह, फरक्का, अवध-असम एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, सत्याग्रह, वैशाली एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, मडुंवाडीह एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, देहरादून एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस

यात्रियों को होली स्पेशल ट्रेनों का इंतजार 
चार महीने पहले ही अब ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू हो जाता है। ऐसे में होली के लिए अधिकांश लोगों ने महीनों पहले ही रिजर्वेशन करा लिया था, लेकिन ऐसे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा जिनका घर जाने का प्रोग्राम बाद में फाइनल हुआ।

ऐसे में अब इन लोगों को होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा का इंतजार है। रेलवे ने अभी पटना और दरभंगा के लिए दो स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। होली पर कई अन्य शहरों के लिए भी स्पेशल ट्रेनों का तोहफा मिल सकता है।

दिल्ली-शामली रेल रूट पर हर शनिवार होगी परेशानी

if you have not reserved train ticket, remain two option
demo pic
एक महीना अब हर शनिवार दिल्ली-शामली-सहारनपुर रूट पर रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अब 25 फरवरी से 25 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को इस रूट पर 7-7 घंटे का मेगा ब्लाक रहेगा।

इस दौरान तीन ट्रेन कैंसल रहेंगी और तीन ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। एक ट्रेन को बीच रास्ते दो घंटे रोका जाएगा। इसके चलते लोनी व आसपास के यात्रियों को भी परेशानियां झेलनी पड़ेंगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 25 फरवरी और 4, 11, 18 व 25 मार्च को हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर (54476), दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर (54471), सहारनपुर-शामली पैसेंजर (51908) रद्द रहेंगी।

दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर (51909), दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर (74021) को शामली-सहारनपुर के बीच और सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर (74024) को सहारनपुर-शामली के बीच रद्द किया जाएगा। दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर को 25 फरवरी को दिल्ली-शामली के बीच दो घंटे रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed