फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If you feel more thirsty after eating outside food then sign of serious illness

Health Tips: बाहर का खाना खाने के बाद लगती है ज्यादा प्यास, तो है गंभीर बीमारी के संकेत; जानें डॉक्टर की सलाह

Sat, 14 Feb 2026 08:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 14 Feb 2026 08:10 PM IST
सार

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बाहर का खाना बन चुका है। जिसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां लोगों को घेर रही है। क्या आपकों भी बाहर का खाना खाने के बाद पानी की ज्यादा प्यास लगती है। जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ!

विज्ञापन
If you feel more thirsty after eating outside food then sign of serious illness
बाहर का खाना खाने से कई नुकसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजकल लोगों की दिनचर्या में बाहर का खाना शामिल हो गया है। होटल या रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन करने के बाद अक्सर लोगों को ज्यादा प्यास लगती है। कई बार खाना खाने के तुरंत बाद बार-बार पानी पीने का मन करता है। 

विज्ञापन

बाहर के खाने से बिगड़ जाता है पानी का संतुलन
विशेषज्ञों के अनुसार, बाहर के खाने में नमक (सोडियम) की मात्रा घर के खाने से ज्यादा होती है। स्वाद बढ़ाने के लिए नमक, सॉस और मसालों का अधिक उपयोग किया जाता है। ऐसे में जब शरीर में नमक की मात्रा बढ़ती है तो पानी का संतुलन बिगड़ जाता है। इसे संतुलित करने के लिए शरीर ज्यादा पानी की मांग करता है, जिससे प्यास अधिक लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर का खाना खाने से कई नुकसान
इसके अलावा, बाहर का खाना अक्सर ज्यादा तेल और मसालों से बना होता है। तला-भुना और भारी भोजन पचाने के लिए शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इस प्रक्रिया में शरीर को अतिरिक्त पानी की जरूरत होती है, इसलिए बार-बार प्यास महसूस होती है। 

विज्ञापन

इन बीमारियों के होते हैं संकेत
डॉक्टरों के अनुसार, ज्यादा नमक खाने से कई नुकसान होते हैं। इसमें शरीर में पानी रुकने लगता है, जिससे सूजन आ सकती है। ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। साथ ही, दिल की बीमारी का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा, किडनी पर दबाव पड़ता है, सिरदर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है।

जानें डॉक्टर की क्या है सलाह
डॉक्टरों के अनुसार, संतुलित और घर का बना सादा भोजन सेहत के लिए बेहतर होता है। इसमें नमक और तेल नियंत्रित मात्रा में होता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है और अनावश्यक प्यास नहीं लगती। अगर आप बाहर का खाना खाते हैं तो पर्याप्त पानी जरूर पिएं और कोशिश करें कि ज्यादा नमक, मसाले और तली-भुनी चीजें कम मात्रा में लें। स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार अपनाना ही सबसे अच्छा उपाय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed