{"_id":"b1b4cfc1adbc752dc9287ecba7a2f53b","slug":"if-the-meter-was-not-given-by-builder-ae-bdti-abuses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर को मीटर न दिया तो एई ने दी भद्टी गालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डर को मीटर न दिया तो एई ने दी भद्टी गालियां
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 14 Mar 2015 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कारपोरेशन के एई मीटर ने एक बिल्डर के ठेकेदार को बिना कागजात के मीटर न देने पर अपने अधीनस्थ कर्मचारी को जमकर गालियां दीं।
विज्ञापन
सोमवार की इस घटना का ऑडियो शुक्रवार को वायरल हो गया। विभाग के अधिकारी अब मामले को दबाने में लगे हैं। ऑडियो टेप के लखनऊ तक पहुंच जाने से विभाग में हड़कंप मचा है।
शहर में एक बिल्डर का प्रोजेक्ट चल रहा है। इसके लिए ठेकेदार को कुछ विद्युत मीटरों की जरूरत थी, लेकिन औपचारिकताएं पूरी नहीं थीं। एई मीटर ने अधीनस्थ को 15 विद्युत मीटर बिल्डर के ठेकेदार को देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
अधीनस्थ ने मौखिक आदेश पर ठेकेदार को मीटर नहीं दिए। इसकी जानकारी मिलने पर एई भड़क गए और मोबाइल पर अधीनस्थ को जमकर लताड़ा। गालियां और धमकियां तक दी गईं।
विज्ञापन
शुक्रवार को ऑडियो टेप वायरल हो गया और कारपोरेशन अफसरों तक लखनऊ-मेरठ पहुंच गया। अब पीड़ित को समझाने-धमकाने का दौर शुरू हो गया है।
रविवार को ऊर्जा मंत्री सहित कारपोरेशन के आला अधिकारी शहर में आ रहे हैं। मामले के तूल पकड़ने की आशंका है।