फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   If the machine breaks thrown burnt on Dussehra Ravana dumper

दशहरे पर नहीं जला तो मशीन से तोड़कर डंपर से फेंका रावण

Fri, 14 Oct 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 14 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
If the machine breaks thrown burnt on Dussehra Ravana dumper
रावण - फोटो : अमर उजाला

राजनीतिक साजिश का शिकार हुए रावण के पुतले को आखिर में तोड़कर फिकवा दिया गया। बृहस्पतिवार को नगर निगम की जेसीबी मशीन ने एनआईटी दशहरा मैदान में पड़े पुतले को तोड़कर डंपर में डालकर अज्ञात स्थान पर फेंकवा दिया। 

विज्ञापन


हनुमान मंदिर के पदाधिकारियों ने प्रशासन के इस कदम की कड़े शब्दों में निंदा की है और इसे शहर के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने कहा कि प्रशासन ने ऐसा करके अपनी गंदी मानसिकता का परिचय दिया है। 
विज्ञापन


प्रशासन ने जनभावनाओं का कोई ख्याल नहीं रखा। उन्होंने कहा कि दशहरा हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। मगर सरकार और प्रशासन ने जनता की भावनाओं का कोई सम्मान नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाटिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस दौरान पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा के हाथों की कठपुतली बना रहा। उन्होंने कहा कि वह अगले तीन साल तक दशहरा पर्व नहीं मनाएंगे।

वीडियो हुआ वायरल
नगर निगम की जेसीबी से रावण के पुतलों को तोड़ने का वीडियो फेसबुक और व्हाट्सऐप पर वायरल होने के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन की हर तरफ  खूब आलोचना हो रही है। 


हर कोई प्रशासन की इस गंदी सोच की आलोचना कर रहा है। भाटिया का कहना है कि इस गंदी राजनीति के चलते प्रदेश सरकार की काफी किरकिरी हुई है। इसका खामियाजा नगर निगम चुनाव में भुगतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed