फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If the eyes are red, then the steroid drug can be taken on the illumination

आंखें लाल होने पर स्टेरॉयड युक्त दवा लेने पर जा सकती है रोशनी

Fri, 27 Jul 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Jul 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
If the eyes are red, then the steroid drug can be taken on the illumination
स्टेरॉयड को आमतौर पर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है, लेकिन देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स के डॉक्टरों की मानें तो स्टेरॉयड युक्त दवाओं की वजह से लोग दृष्टि दोष के शिकार हो रहे हैं। 
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से एम्स के नेत्रविज्ञान केंद्र (आरपी सेंटर) में कई ऐसे मरीज आए, जिन्होंने आंखें लाल होने पर एक केमिस्ट दुकान से दवा ली और उन्हें कुछ समय बाद उन्हें आंखों की रोशनी चली गई। इसी तरह राजधानी के अन्य नेत्ररोग विशेषज्ञ भी इससे इत्तफाक रखते हैं।
विज्ञापन


नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. संजय चौधरी के मुताबिक देश के करीब 60 फीसदी हिस्से में लोग अब भी आंखों में संक्रमण होने पर डॉक्टर से सलाह नहीं लेकर केमिस्ट से दवाएं लेकर इस्तेमाल कर लेते हैं। डॉ. चौधरी ने बताया कि कुछ समय पहले उनके यहां भी इस तरह के केस आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स की नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. राधिका टंडन का कहना है कि आंखों में संक्रमण के पीछे कई तरह की वजहें हैं। मौसम में बदलाव के चलते भी ऐसी परेशानी होती है। लेकिन डॉक्टर से सलाह न लेकर दवा दुकान से लोग दवाएं लेकर इस्तेमाल करते हैं। 

इसका परिणाम है कि लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर पड़ रही है। उनका कहना है कि ऐसे मामले ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों में देखने को मिल रही है। स्टेरॉयड युक्त दवाएं सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही ली जा सकती हैं। इसलिए दवा विक्रेता भी इसको लेकर जागरूक नहीं है।       

आंखों की नस हो जाती है खत्म      
आई-7 क्लिनिक की डॉ. सारिका जिंदल का कहना है कि स्टेरॉयड आई ड्राप से आंखों की नस बंद होने का खतरा रहता है। कई बार उनके यहां ऐसे भी मरीज देखने को मिले हैं। 

जो यूपी बिहार के ग्रामीण अंचल से हैं और जिनकी ऑप्टिक नर्व पूरी तरह से डेमेज हो चुकी होती है। इसलिए लोगों को किसी भी तरह का ड्रॉप लेने से पहले इसके बारे में दुकानदार से सवाल करना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed