फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If the cure for love is not found, the doctor chooses death

Delhi NCR News: डॉक्टर ने तीन पेज के सुसाइड नोट में बयां किया अधूरे प्यार का दर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
महिला डॉक्टर से प्यार करते थे सिमरप्रीत, जाति अलग होने की वजह से राजी नहीं था परिवार
विज्ञापन

परिजनों के हत्या के आरोप को पुलिस ने बताया बेबुनियाद, कहा- अंदर से बंद कमरे में मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के अरुणा आसफ अली अस्पताल के सीनियर रेजिडेंट (एसआर) डॉक्टर सिमरप्रीत सिंह आनंद (35) ने ड्यूटी के दौरान एक दिन पहले खुदकुशी कर ली थी। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट से पता चला कि डॉक्टर अस्पताल की एक महिला डॉक्टर से प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे लेकिन दूसरी जाति की होने की वजह से परिजन तैयार नहीं थे। इसी बात से परेशान होकर उन्होंने जान दे दी। डॉक्टर के एक रिश्ते के चाचा ने महिला डॉक्टर पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपों केे बेबुनियाद बताते हुए पुलिस का कहना है कि दरवाजा अंदर से बंद था और बाहर आने-जाने का दूसरा रास्ता भी नहीं था।उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि मूल रूप से बीआरएस नगर, लुधियाना के रहने वाले सिमरप्रीत एमबीबीएस के साथ एनेस्थीसिया में एमडी थे। उनके परिवार में पिता हरप्रीत सिंह आनंद, मां और एक बड़े भाई हैं। सिमरप्रीत बीते तीन वर्षों से अरुणा आसफ अली अस्पताल में एनेस्थीसिया के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर थे। वे दिल्ली के लाजपत नगर में रहते थे। सिमरप्रीत की शनिवार रात आठ से रविवार सुबह 8 बजे तक ड्यूटी थी। इस दौरान वह अपने कमरा नंबर-109 में चले गए। इसके बाद उनका कमरा नहीं खुला। सुबह आठ बजे जब शिफ्ट खत्म होने लगी तो बाकी स्टाफ ने उनका दरवाजा खटखटाकर खोलने की कोशिश की। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा गया तो वह बिस्तर पर अचेत मिले। उन्हें इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के बाएं हाथ में कैनुला लगा मिला। पुलिस को आशंका है कि इसी कैनुला की मदद से उन्होंने एनेस्थीसिया की ओवरडोज ली होगी। पुलिस ने उनके कमरे से सिरिंज, दवा की खाली शीशी और अन्य सामान के साथ तीन पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया है।


मेरी मौत के बाद सारा सामान मेरी प्रेमिका को सौंप देना
सिमरप्रीत के बैग में रखी डायरी से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने विस्तार से पूरी कहानी बताई है। नोट में लिखा कि मौत के बाद उनका सारा सामान उनकी डॉक्टर प्रेमिका के हवाले कर दिया जाए। सिमरप्रीत के इस कदम से पूरा परिवार हैरान है। पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम जब सिमरप्रीत अस्पताल पहुंचे तो काफी थके हुए थे। उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कहकर अपने टेक्निकल स्टाफ से हाथ में कैनुला लगवाया था। उनका कहना था कि उन्हें कुछ दवाएं लेनी है। असिस्टेंट ने भी कैनुला लगा दिया। उनको अच्छी तरह पता था कि कितनी डोज से मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed