फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'if modi will do good job, muslim will connect'

'भाजपा अच्छा काम करेगी तो मुसलमान खुद जुड़ेंगे'

Sat, 17 May 2014 03:45 PM IST
Updated Sat, 17 May 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
'if modi will do good job, muslim will connect'

लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत के बाद राजधानी के मुसलमानों ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को बधाइयां दीं।

विज्ञापन


मुसलमानों ने कहा कि कांग्रेस ने अब तक उनको गुमराह करने की राजनीति की है, जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा। ज्यादातर का कहना है कि आम लोगों को तो बस विकास से मतलब है।
विज्ञापन


महंगाई, भ्रष्टाचार, बेेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों के अलावा भाजपा अगर अच्छा काम और विकास की बात करेगी तो वे उसके साथ खुद जुड़ जाएंगे। जहां तक सुरक्षा की बात है तो मुसलमान भाजपा शासन में खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के दौरान काफी मुस्लिम बीजेपी से जुड़े

'if modi will do good job, muslim will connect'

सीलमपुर निवासी मो. अशफाक ने कहा कि खुद को मुसलमानों की शुभचिंतक बताने वाली पार्टियों ने चुनाव के दौरान उनको भाजपा का डर दिखाया, लेकिन भाजपा ने उनको साथ लेकर चलने की बात की। अशफाक ने उम्मीद जताई की मोदी सरकार बिना जातपात और धर्म की राजनीति के विकास करेगी।

जाफराबाद के सरताज खान ने बताया कि चुनाव में काफी मुसलमान भाजपा से जुड़े हैं। नरेंद्र मोदी अगर विकास करते हैं तो पार्टी से और मुसलमान जुड़ेंगे।

जिला स्तर पर भाजपा से जुडे़ सीलमपुर निवासी साजिद के मुताबिक, अब उन्हें भरोसा है कि वह देश के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी। वहीं, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से जीते भाजपा के मनोज तिवारी ने कहा कि वह अपने क्षेत्र के मुसलमानों से यह पता लगाने का प्रयास करेंगे कि आखिर वे भाजपा से दूर क्यों हैं।

सरकार समस्याएं दूर करे, जनता उसके साथ होगी

'if modi will do good job, muslim will connect'

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम ने कहा कि भाजपा मजबूत सरकार के रूप में उभरी है। विकास करेगी तो लोग अपने आप जुड़ते चले जाएंगे। जहां तक भाजपा के राज में डरने की बात है तो मुसलमान को भाजपा से न तो पहले कोई खतरा था और न अब है।

जमात इस्लामी हिंद के अध्यक्ष जलालुद्दीन उमरी का कहना है कि हुकूमत किसी की भी बने, आवाम को तो बस अपने काम से मतलब है। जो सरकार देश की मुख्य समस्याओं को दूर करेगी, जनता उसके साथ होगी।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव महमूद मदनी ने कहा कि यह जनता का फैसला है। इसे खुले दिल से कबूल करना चाहिए। अब भाजपा की बारी है कि वह देश में एकता और आपसी भाईचारा व समानता बनाए रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed