फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If anyone has seen with her, young man murdered

प्रेमिका को किसी और के साथ देखा तो कर दी युवक की हत्या

Tue, 17 Feb 2015 01:06 AM IST
Updated Tue, 17 Feb 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
If anyone has seen with her, young man murdered

नई दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में सात फरवरी को नाले से मिली ऑटो चालक विजय गौरव उर्फ मोनू (20) की हत्या में पुलिस ने एक महिला और नाबालिग समेत चार लोगों को दबोचा है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान कटरा सुनारन, फिरोजाबाद यूपी निवासी सोनू वर्मा (25), तिलकराम कॉलोनी, बहटा विस्तार, लोनी यूपी निवासी लोकेश (21), बबली उर्फ कोमल (28) और एक नाबालिग के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त आरए संजीव ने बताया कि 7 फरवरी को विजय की लाश बरामद हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि आखिरी बार विजय को 30 जनवरी को एक महिला के साथ देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लव ट्रैंगल ने ले ली युवक की जान

If anyone has seen with her, young man murdered

महिला की पहचान लोनी निवासी बबली के रूप में हुई। पुलिस बबली तक पहुंची। उसने बताया कि पति की मौत के बाद वह सोनू नामक युवक के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी।

दोनों शादी करना चाहते थे। इसी दौरान बबली की पहचान विजय से हुई। उसने बबली से नजदीकियां बढ़ानी शुरू की। यह बात सोनू को बर्दाश्त नहीं हुई। 30 जनवरी को विजय बहटा बबली के घर पहुंचा तो सोनू ने लोकेश और नाबालिग के साथ मिलकर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

बाद में शव को नाले में फेंक दिया। शव को ठिकाने लगाने में कन्हैया नामक शख्स ने उनकी मदद की पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पूरी वारदात में बबली भी शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed