फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'If a complaint will examine in Bisahdha case, there will be no compromise'

'बिसाहड़ा कांड में ग्रामीण शिकायत करेंगे तो होगी जांच, नहीं होगा कोई समझौता'

Thu, 02 Jun 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 02 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
'If a complaint will examine in Bisahdha case, there will be no compromise'
एसएसपी धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला

बिसाहड़ा कांड में यदि ग्रामीण गोहत्या की शिकायत लेकर आते हैं तो इसकी गहनता से जांच कराई जाएगी। यह बात बुधवार को गौतमबुद्ध नगर के नए एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने चार्ज संभालते हुए कही। 

विज्ञापन


सूरजपुर स्थित एसएसपी कार्यालय में उन्होंने कहा कि हर हाल में लॉ एंड ऑर्डर बनाया जाएगा। इसके लिए किसी भी तरह का समझौता या दबाव आड़े नहीं आने दिया जाएगा। खास बात यह है कि पहली बार एसएसपी अब सप्ताह के सभी कार्यदिवस पर सूरजपुर दफ्तर पर ही बैठेंगे जिससे जनता को पता रहे कि यदि पुलिस कप्तान कहीं फील्ड पर नहीं हैं तो अपने कार्यालय में ही मिलेंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले जितने भी एसएसपी आए थे उन्होंने अपना मुख्य कार्यालय नोएडा बनाया हुआ था। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह कानपुर समेत अन्य जिलों में एएसपी के पद पर, फैजाबाद और गाजियाबाद में एसएसपी के तौर पर रह चुके हैं। इससे पहले उनकी पोस्टिंग गाजियाबाद में रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध पर होगा तुरंत एक्शन

'If a complaint will examine in Bisahdha case, there will be no compromise'
police - फोटो : Bureau
पुलिस कप्तान का कहना है कि नई कमान संभालने पर सबसे अधिक ध्यान वह पुलिस विवेचनाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर देंगे, ताक अपराधियों के खिलाफ उचित सुबूत इकट्ठा कर उन्हें सजा दिलाई जा सके। वहीं, उन्होंने जिले में उद्यमियों की रक्षा के लिए बड़े गैंगस्टर्स पर कार्रवाई करने की भी निर्देश दिए हैं।

महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर तुरंत और गंभीरता दर्शाते हुए एक्शन लिया जाएगा। इससे पहले उन्होंने ने ही प्रदेश में सबसे पहले खोए बच्चों को घर पहुंचाने के लिए आपरेशन स्माइल अभियान चलाया था। इसके अलावा पीड़ित से उचित व्यवहार करते हुए उनकी बात सुनी जाए और मामला दर्ज किया जाए। 

सप्ताह भर में क्विक एक्शन के लिए योजना तैयार करेंगे 
नए कप्तान ने सप्ताह भर में एक योजना बनाने के लिए कहा है। जिसके अंतर्गत कोई भी घटना होने पर तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंचकर लॉ एंड आर्डर संभाल सके। वहीं, सबसे पहले कांस्टेबल स्तर पर दागी पुलिसकर्मियों पर सख्ती करने की भी योजना बनाई है जिससे पुलिस की छवि बेहतर हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed