फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ICAI Intermediate results declared on Thursday

ICAI Intermediate Result: औरंगाबाद के राजन काबरा ने किया टॉप, 83.25 फीसदी अंक प्राप्त किए

Fri, 22 Jul 2022 05:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 22 Jul 2022 05:33 AM IST
सार

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंटेट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित कर दिए। नतीजों में औरंगाबाद के राजन काबरा ने 800 में से 666 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉप किया है। 

विज्ञापन
ICAI Intermediate results declared on Thursday
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंटेट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की मई 2022 में हुई इंटरमीडिएट स्तर की (आईपीसी) के नतीजे घोषित हो गए हैं। नतीजों में औरंगाबाद के राजन काबरा ने 800 में से 666 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉप किया है। टॉप तीन में दो लड़के व एक लड़की रही है। गुहावटी की निष्ठा बोथरा 800 में से 658 अंकों को प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही हैं। तीसरा स्थान नागपुर के कुणाल कमल हरदवानी ने प्राप्त किया है। उन्हें 800 में से 643 अंक मिले हैं।

विज्ञापन


इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंटेट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित कर दिए। नतीजों के मुताबिक ग्रुप-1 की परीक्षा में 80605 परीक्षार्थी बैठे थे, जिसमें से 10, 717 ने परीक्षा पास की है। इनका पास प्रतिशत 13.30 फीसदी रहा है। जबकि ग्रुप-2 स्तर की परीक्षा 63,777 छात्रों ने दी थी, जिसमें से 7943 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इनका पास प्रतिशत 12.45 फीसदी रहा है। दोनों ग्रुप(बोथ ग्रुप) के लिए 24,475 छात्र परीक्षा में बैठे थे जिसमें से 1,337 सफल रहे हैं। इनका पास प्रतिशत 5.46 फीसदी रहा है। रिजल्ट और अंकों की जानकारी को आईसीएआई ने अपनी वेबसाइट पर उपलबध करा दिया है। छात्र पंजीकरण नंबर या पिन नंबर के साथ अपना रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed