{"_id":"5c6f47bbbdec225567680bc7","slug":"ias-b-chandrakala-fake-linkedin-profile-of-deleted","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस चंद्रकला का फर्जी लिंक्डइन प्रोफाइल डिलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस चंद्रकला का फर्जी लिंक्डइन प्रोफाइल डिलीट
Fri, 22 Feb 2019 06:22 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 22 Feb 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
बी चंद्रकला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएएस बी चंद्रकला के फर्जी लिंक्डइन प्रोफाइल को डिलीट करा दिया गया है। नोएडा पुलिस के साइबर सेल ने लिंक्डइन से शिकायत कर इसे हटवा दिया है। साइबर सेल इस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि यह प्रोफाइल किसने बनाई थी।
विज्ञापन
पिछले दिनों एसएसपी के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। 2008 बैच की आईएएस बी चंद्रकला नोएडा के सेक्टर-50 में रहती हैं। कुछ दिनों पहले साइबर अपराधियों ने बी चंद्रकला के नाम पर सोशल साइट लिंक्डइन पर फर्जी अकाउंट बना दिया।
विज्ञापन
इस अकाउंट पर बी चंद्रकला की असली फोटो लगाई गई थी। इस फर्जी अकाउंट से कुछ ऐसे मैसेज पोस्ट किए गए, जिससे लगा कि यह फर्जी है। इसके बाद इसकी जानकारी बी चंद्रकला को दी गई। तब उन्होंने एसएसपी वैभव कृष्ण से इसकी शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
विज्ञापन