फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   i will never allow BJP to break illlegal colonies in delhi says arvind kejriwal

भाजपा को दिल्ली में कच्ची कॉलोनियां तोड़ने नहीं दूंगा: केजरीवाल

Wed, 08 May 2019 08:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 08 May 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
i will never allow BJP to break illlegal colonies in delhi says arvind kejriwal
आप नेता - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पर एक बार फिर हमला बोला है। केजरीवाल का आरोप है कि दिल्ली की सभी कच्ची कॉलोनियों को तोड़कर सारी जमीन बड़े-बड़े बिल्डर को देने की योजना पर मोदी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी हालत में वह मोदी सरकार की मंशा को कामयाब नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


बुधवार को मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीते दो साल में सीलिंग से मोदी सरकार ने बड़े पैमाने पर दिल्लीवालों को बेरोजगार किया है। अब उनकी योजना कच्ची कॉलोनियों को तोड़कर बड़े-बड़े बिल्डर्स को बसाने की है। केजरीवाल के मुताबिक, केंद्र के अधिकारियों ने भी बताया है कि कच्ची कॉलोनियों को तोड़कर जमीन बिल्डर्स के हवाले कर दी जाएगी। इसमें किरायेदारों को कुछ नहीं मिलेगा। जिसकी जमीन है, उन लोगों को सिर्फ एक-एक फ्लैट दिए जाएंगे। बाकी सारी जमीन बिल्डर के नाम होगी। 
विज्ञापन


उनका दावा है कि कुछ दिन पहले एक चुनावी सभा में इसी तरह की बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी कही थी।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि 4-5 महीने कच्ची कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू करते वक्त उन पर दबाव डालने की कोशिश की गई थी। इसे यह कहते हुए पैसे की बर्बादी बताया गया कि सारी कच्ची कॉलोनियां तोड़ी जानी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के नरेंद्र मोदी से तीन सवाल:
- दिल्ली के अंदर सीलिंग क्यों कराई? आपने दुकानें क्यों बंद कराईं? आपने फैक्ट्रियां क्यों बंद कीं? दिल्ली के लाखों लोगों को बेरोजगार क्यों किया? अध्यादेश क्यों नहीं लाए? बहुराष्ट्रीय कंपनियों से क्या डील हुई है?

- दिल्ली को पूर्ण राज्य न बनाकर दिल्लीवालों से धोखा क्यों दिया? दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया?
- पाकिस्तान के साथ क्या रिश्ते हैं? इमरान खान, मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री क्यों बनाना चाहते हैं? इस पर सवाल उठाने से दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री के ऊपर हमला क्यों कराया?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed