फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "I killed my aunt, arrest me"

‘मैंने अपनी चाची को मार डाला है, मुझे गिरफ्तार कर लो।’

Mon, 03 Aug 2015 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 03 Aug 2015 02:47 PM IST
विज्ञापन
"I killed my aunt, arrest me"

अकबरपुर बहरामपुर में पार्किंग संचालक विनय ने रविवार को चाची बबीता देवी (42) की लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद खुद ही कार से थाने पहुंचा।

विज्ञापन


पुलिस से बोला ‘मैंने अपनी चाची को मार डाला है, मुझे गिरफ्तार कर लो।’ मारने की वजह पूछने पर बोला, वह मेरे लिए खतरा बन गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि बबीता भतीजे को शराब पीने से टोकती थी और पारिवारिक विवाद भी था, हत्या की वजह ये भी हो सकती हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला ?

"I killed my aunt, arrest me"

बबीता बुलंदशहर की चंद्रावली की रहने वाली थीं। विजयनगर में शादी हुई थी। उनके दो बेटे पवन और दीपक हैं। पति बिजेंद्र स्कूल संचालक हैं। पारिवारिक मामला होने के कारण परिजनों ने हत्या की सूचना पुलिस को नहीं दी, हालांकि थाने पहुंचकर आरोपी खुद ही घटना बयां कर चुका था।


मृतका के पति ने बताया कि वारदात शाम करीब 4 बजे की है। बबीता रसोई में गैस पर पानी उबाल रही थी, इस दौरान विनय घर में घुस गया। किचन में जाकर बबीता की पीठ में एक गोली मारी, जो सीने को भेदती हुई बाहर निकल गई।

बबीता को फोर्टिस अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी डॉ. अजयपाल ने बताया कि बिजेंद्र ने विनय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

बबीता अपने भतीजे को शराब पीने से टोकती थी। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा, तब भी वह नशे में था। उससे पूछताछ की जा रही है।

आरोपी बोला ‘परिवार के लिए खतरा बन गई थी चाची’

"I killed my aunt, arrest me"

पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी ने पुलिस हिरासत में बताया कि ‘चाची उसकी पत्नी और बच्चों के लिए खतरा बन गई थी, उसको मारना मजबूरी थी। पुलिस से शिकायत करने के बजाय कानून हाथ में लेने के सवाल पर बोला कि कानून की बातें बस किताबों में अच्छी लगती हैं।’

हत्या के बाद थाने पहुंचकर विनय ने सरेंडर कर दिया। विनय को शराब के नशे में धुत देख पुलिस उसकी सूचना को झूठा मान रही थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन मिले, लेकिन पुलिस को कुछ नहीं बताया।

किचन में खून पड़ा देख एक सिपाही ने पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed