'मैं आई हूं क्योंकि ये मेरी भी दिल्ली है': किरण बेदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की चुनावी सरगर्मी को तेज करते हुए आज से किरण बेदी ने बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इसके लिए आज किरण का रोड शो रोहिणी से हुआ।
रोड शो के दौरान अपना बचाव करते हुए किरण बेदी ने कहा कि आप सोंचते होंगे मैं राजनीति में अब क्यों आई हूं। 'मैं आई हूं क्योंकि ये मेरी भी दिल्ली है'। मैं किसी कुर्सी के लिए नहीं आईं, मुझे कुछ नहीं चाहिए, खुद को दिल्ली के लिए समर्पित करने आई हूं।
स्टार प्रचारक के रूप में किरण सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगी। बीजेपी में मनमुटाव की खबरों के बीच किरण ने जोरदार तरीके से रोड शो शुरू कर जता दिया है कि बीजेपी आलाकमान उन्हें ही मुख्य चेहरे के तौर पर पेश कर रहा है और चुनाव प्रचार समिति की कमान भी उनके हाथ में दी जा सकती है।
आपको बता दें कि किरण बेदी के दिल्ली में आते ही बीजेपी नेताओं में थोड़ी बेचैनी दिखाई दे रही थी। मनोज तिवारी भी किरण बेदी की दावेदारी पर पहले सवालिया निशान लगा चुके हैं किरण का ये रोड शो उन बेचैनियों पर लगाम लगाता हुआ नजर आया।
किरण को लेकर मचा रहा है घमासान
मनोज तिवारी के अलावा भाजपा के बड़ा चेहरा रहे जगदीश मुखी ने बेदी को पार्टी में शामिल करने पर ये कह डाला कि बेदी को शामिल करने के लिए स्थानीय नेताओं से तो पूछा ही नहीं गया था।
मनोज तिवारी की तल्खी उस वक्त सामने आई थी जब सभी सांसदों को चाय पार्टी पर बुलाए पर बुलाया गया था। मनोज तिवारी इस मुद्दे पर खासे नाराज दिखाई दे रहे थे।
हालांकि बीजेपी नेता मनोज तिवारी पार्टी आलाकमान से फटकार खाने के बाद अपने बयान से मुकर गए हैं। तिवारी ने कहा कि ये सभी खबरें गलत हैं और हम किरण बेदी के आने से बहुत खुश हैं।