{"_id":"58ece1e80c40be43ea8417cef284a903","slug":"i-20-car-robbed-in-noida-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी मैनेजर की I-20 कार लूटी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी मैनेजर की I-20 कार लूटी गई
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 13 Oct 2014 07:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-62 में शनिवार शाम को बदमाशों ने एक कंपनी के मैनेजर से आई-20 कार लूट ली। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना सेक्टर-58 में दी है। इंदिरापुरम निवासी करण सेठी सेक्टर-128 की आईटी कंपनी में मैनेजर हैं।
विज्ञापन
वह शनिवार शाम को नोएडा के सेक्टर-62 स्थित मिलेनियम अपार्टमेंट जा रहे थे। रात करीब 8:15 पर वह सड़क पर गाड़ी रोककर कुछ देर के लिए बाहर खड़े हो गए।
इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाश आए और करण को तमंचा दिखाकर कार लूट ले गए। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका। सीओ सेकंड विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस बदमाशों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन