फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hydrogen Buses to Run in Delhi: A Step Towards Green Transport

Delhi: राजधानी में दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें, ग्रीन ट्रांसपोर्ट की ओर बढ़ा कदम

Fri, 29 May 2026 07:55 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 29 May 2026 07:55 AM IST
सार

यह परियोजना दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी), एनटीपीसी और अन्य संबंधित एजेंसियों के सहयोग से लागू की जाएगी। प्रस्तावित इनोवेटिव क्लीन मोबिलिटी फ्रेमवर्क के तहत इन बसों का संचालन ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (जीसीसी) मॉडल पर किया जाएगा।

विज्ञापन
Hydrogen Buses to Run in Delhi: A Step Towards Green Transport
दिल्ली में हाइड्रोजन बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हाइड्रोजन फ्यूल तकनीक आधारित सार्वजनिक परिवहन को विस्तार देने की दिशा में दिल्ली सरकार ने नई पहल शुरू की है। दिल्ली मेट्रो पहले से दो हाइड्रोजन फ्यूल सेल बसों का संचालन कर रही है। अब दिल्ली सरकार डीटीसी और एनटीपीसी के सहयोग से इस तकनीक को बड़े स्तर पर सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में शामिल करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत दो नई हाइड्रोजन फ्यूल सेल बसों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाने की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन


यह परियोजना दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी), एनटीपीसी और अन्य संबंधित एजेंसियों के सहयोग से लागू की जाएगी। प्रस्तावित इनोवेटिव क्लीन मोबिलिटी फ्रेमवर्क के तहत इन बसों का संचालन ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (जीसीसी) मॉडल पर किया जाएगा। डीटीसी बसों की परिचालन तैनाती और संचालन संबंधी जिम्मेदारियां संभालेगा, जबकि अतिरिक्त खर्चों के लिए एनटीपीसी की सीएसआर सहायता और अन्य विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार और संबंधित एजेंसियां इस परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह पहल दिल्ली को स्वच्छ ईंधन आधारित सार्वजनिक परिवहन की दिशा में अग्रणी शहरों की श्रेणी में ला सकती है। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हाइड्रोजन फ्यूल तकनीक से सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क मजबूत होगा और स्वच्छ हवा, हरित भविष्य के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed