फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husbands and son of women councilors are attending municipality

निमयों की उड़ाई जा रहीं हैं धज्जियां, महिला पार्षदों की जगह बैठक में पहुंच रहे पति, ससुर और बेटे

Thu, 30 Mar 2017 02:24 PM IST
नरेश गर्ग/अमर उजाला, गुरुग्राम
नरेश गर्ग/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 30 Mar 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
husbands and son of women councilors are attending municipality

केंद्र सरकार ने बेशक महिलाओं को नगर पालिका चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण दया हो। आरक्षण मिलने के बाद महिला पार्षद बन भी गई हों  लेकिन इनमें से अधिकांश चूल्हा-चौका तक ही सीमित हैं।

विज्ञापन


नगरपालिका की बैठक में इन महिला पार्षदों के पति, ससुर या फिर बेटे ही भाग ले रहे हैं। ये ही अपने वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हैं। मजे की बात है कि अधिकारियों को पता होने के बाद भी उचित कार्रवाई नहीं करते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि नगरपालिका फिरोजपुर झिरका में कुल 15 पार्षद हैं। इन 15 पार्षदों में से आठ महिला पार्षद हैं। जबकि नगरपालिका की उपप्रधान भी महिला पार्षद ही हैं। नगरपालिका के प्रधान, उपप्रधान के चुनाव या फिर कोई बड़ा अधिकारी पार्षदों की बैठक लेता है तो ही महिला पार्षद नगरपालिका की बैठक में दिखाई देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अधिकांशत इन महिला पार्षदों के ससुर, बेटे या फिर पति ही नगरपालिका की बैठक में भाग लेते र्हैं। विशेष बात तो यह है कि नगरपालिका के अधिकारियों को पता है कि पार्षद कौन है? लेकिन उनकी भी हिम्मत नहीं पड़ती की के वे असली पार्षदों को सदन की बैठक में बैठने दें।

उपायुक्त के आदेशों का नहीं है कोई असर
उपायुक्त नूंह मनीराम शर्मा ने कई बार आदेश किए हैं कि नगरपालिका, जिला परिषद, ग्राम पंचायत, पंचायत समितियों की बैठकों में महिला पार्षद ही भाग लें । यदि उनकी जगह पर उनके पति, बेटे या फिर ससुर भाग लेते हैं तो उनके खिलाफ संबंधित विभाग के अधिकारी पुलिस में मामला दर्ज करवाएं। लेकिन उपायुक्त के आदेशों का नरग पालिका के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। यही कारण है कि महिला पार्षदों की जगह पर उनके पति, ससुर एवं बेटे चौड़े होकर नगरपालिका की मीटिंग में बैठते हैं और अपने आप को ही वार्ड का पार्षद बताते हैं।


अभी कुछ दिन पूर्व ही मैने बतौर नपा सचिव फिरोजपुर झिरका कार्यभार संभाला है। भविष्य में नपा के पार्षदों की होने वाली बैठकों में महिला पार्षदों को ही बैठने की अनुमति होगी। उनके पति, ससुर या बेटों को मीटिंग में नहीं बैठने दिया जाएगा।-पंकज दून, नगरपालिका सचिव, फिरोजपुर झिरका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed