पति ने की घिनौनी करतूत, पानी मांगने पर पिलाया पेशाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड के गांव नई की महिला को अपने ससुराल वालों पर दहेज का मुकदमा दर्ज कराना और फैसले के बाद ससुराल जाना भारी पडा। पति ने इसका ऐसा बदला लिया शायद ही कोई आदमी ऐसी घिनौनी हरकत कर सकता है।
पति और उसके ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट ही नहीं की बल्कि उसके गुप्तांग में चोट पहुंचाई। महिला ने जब पीने के लिये पानी मांगा तो उसे पैशाब पिलाया गया।
फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसे गिरतार कर जैल भेज दिया है। वहीं महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों से सांठगांठ किये हुऐ है जिसमें उसकी ससुराल के अन्य लोगो के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।
पत्नी पर लगातार करता रहा सितम
मंगलवार को महिला ने नूंह अदालत में जज के सामने दिये 164 के ब्यानों में ससुर, सास और अन्य लोगों पर भी दहेज के लिये प्रताडित करने और उसके साथ मारपिटाई व पेशाब पिलाये जाने का ब्यान दिया है।
डीएसपी शकुंतला का कहना है कि महिला की शिकायत पर उसके पति आमीन के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं उन्होने 164 के ब्यान पर कहा कि अदालत से ब्यान आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
गांव नई निवासी फजरू ने करीब 6 साल पहले अपनी बेटी की शादी गांव औथा निवासी आमीन के साथ की थी। पीडित लडकी का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले एक लाख रूपये नगद और एक मोटरसाईकल की डिमांड कर रहे थे।
इसी वजह से आरोपियों के खिलाफ अदालत में दहेज का मामला दर्ज कराया हुआ था। बाद में पंचायत के कहने पर अदालत ने दोनो पक्षों का 29 अगस्त 2015 को राजीनामा करा दिया और लडकी को ससुराल भेज दिया था। पीडित महिला का कहना है कि तभी से उसका पति और सास, ससुर, जेठ परेशान करते रहे थे।