{"_id":"5da7695b8ebc3e93cb766530","slug":"husband-murders-wife-in-suspicion-of-illicit-relation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध के शक में कंपाउंडर ने पत्नी की हत्या कर पुलिस को दी जानकारी, गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध के शक में कंपाउंडर ने पत्नी की हत्या कर पुलिस को दी जानकारी, गिरफ्तार
Thu, 17 Oct 2019 12:35 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
अवैध संबंधों के शक में कंपाउंडर ने बुधवार सुबह पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और पुलिस को उसकी आत्महत्या की सूचना दे दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने हत्या की बात कबूल ली। इसके बाद कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी कंपाउंडर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल निवासी उत्तम दास सलारपुर में एक क्लीनिक में कंपाउंडर है। उसकी शादी 6 वर्ष पूर्व दीप्ति सरकार से हुई थी। उत्तम पत्नी और बच्ची के साथ सलारपुर में रहता था। उत्तम पत्नी पर हमेशा शक करता था। कुछ महीने पहले पत्नी किसी युवक के साथ चली थी। इसके बाद उत्तम दीप्ति को समझाकर वापस घर लाया था। इसके बाद भी दीप्ति युवक से बातचीत करती थी। इससे उत्तम नाराज रहता था।
विज्ञापन
मंगलवार को उत्तम ने सलारपुर का घर खाली कर दिया और पत्नी व बच्ची के साथ छलेरा आ गया। यहां एक पीजी किराये में लिया। बुधवार सुबह बच्ची सो रही था तभी उत्तम ने रस्सी से पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचते ही उसने हत्या की बात मान ली।
विज्ञापन