फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband murders wife for 10 rupees

यहां पत्नी की जान की कीमत है महज 10 रुपए

Tue, 05 May 2015 05:09 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 05:09 PM IST
विज्ञापन
Husband murders wife for 10 rupees

आज के समय में पैसा इतना महत्वपूर्ण हो गया है कि उसके आगे पति पत्नी के रिश्ते की भी अहमियत कम ही लगने लगी है। ये बात हम खुद नहीं देश की राजधानी में हुई एक घटना बयान करती है।

विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या केवल पैसों के लिए कर दी। पैसे भी बहुत ज्यादा नहीं मात्र दस रुपए के लिए पति ने अपनी बीवी को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


नांगलोई में मात्र 10 रुपये के लेनदेन में एक शख्स ने पत्नी रानी (42) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मामला दर्जकर पुलिस ने आरोपी पति अशोक (61) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने किसी को दिए थे 10 रुपए

Husband murders wife for 10 rupees

पुलिस के मुताबिक, रानी पति अशोक और बेटों के साथ वीना एंक्लेव में रहती थी। दोनों की यह दूसरी शादी थी। सोमवार सुबह रानी ने किसी को 10 रुपये दे दिए थे।

पति के पूछताछ करने पर दोनों में बहस होने लगी। आरोप है कि इस दौरान अशोक ने रानी के पेट में चाकू से कई वार किए।

गंभीर हालत में महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed