फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband murdered wife and Sit 24 hours with dead body in delhi

पत्नी की हत्या कर 24 घंटे तक शव के पास बैठा रहा पति, थाने में बताई हैरान करने वाली बात

Sun, 21 Oct 2018 07:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Oct 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
Husband murdered wife and Sit 24 hours with dead body in delhi
delhi Murder - फोटो : amar ujala

कमला मार्केट इलाके में एक शख्स ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर दो साल की मासूम बच्ची के साथ करीब 24 घंटे पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। शनिवार देर रात  करीब 1.45 उसने मासूम बेटी के साथ कमला मार्केट थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो वहां जमीन पर बिछे गद्दे पर आरोपी की पत्नी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी कामिल (25) को हत्या और दहेज हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


मासूम को उसकी दादी के हवाले कर दिया गया। छानबीन में पुलिस को पता चला है कि कामिल ने अवैध संबंध के शक में पत्नी रेशमा (23) की हत्या की है। कामिल परिवार के साथ 159, शकूर की डंडी, मिंटो रोड में किराए के मकान में दूसरी मंजिल पर रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल पहले उसने रेशमा से प्रेम विवाह किया था।

करीब तीन साल पहले उसने रेशमा से प्रेम विवाह किया था। दंपति की दो साल की बेटी शबनम है। कामिल आंबेडकर कॉलेज में चपरासी है।  उसे शक था कि रेशमा का दो अन्य लोगों से अवैध संबंध हैं। उसकी गैर मौजूदगी में वह उनसे मिलती-जुलती है। उसने कई बार रेशमा को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।

18 अक्तूबर को पति-पत्नी में झगड़ा होने के बाद रेशमा मायके चली गई। शुक्रवार रात वह वापस लौटी तो दोनों में फिर झगड़ा हुआ तो कामिल ने रेशमा का गला घोंट दिया। रेशमा के परिजनों ने कामिल पर दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed