Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband killed wife and stabbing her 11 year old daughter also injured in attack in delhi Jafrabad

पति ने खुद उजाड़ा घर: पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला, बचाव में आई बेटी पर भी किया हमला, चौंकाने वाली है वजह

Mon, 11 Sep 2023 09:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Sep 2023 09:34 AM IST
सार

दिल्ली के जाफराबाद में पति ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। इस दौरान बचाव में आई 11 साल की बेटी भी चाकू लगने से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बेवफाई के शक में पत्नी को मारा।

विज्ञापन
Husband killed wife and stabbing her 11 year old daughter also injured in attack in delhi Jafrabad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में एक शख्स ने अपनी पत्नी को मकान में चाकू से गोदकर मार डाला। वारदात में मां को बचाव करने आई 11 साल की बेटी चाकू लगने से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को मिली सूचना के अनुसार, जाफराबाद के मौजपुर के विजय मोहल्ला की गली नंबर 3 में एक रहने वाले साजिद (36) ने अपनी पत्नी निशा (32) पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए हैं। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी गर्दन, छाती और बाएं हाथ पर चाकू के घाव मिले हैं।
विज्ञापन


इस दौरान 11 साल की बड़ी बेटी ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की। उसके हाथ पर भी चोट लगी है। दंपती की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 11 और सात वर्ष है। जिस समय घटना हुई, उस समय दोनों बेटियां घर पर मौजूद थीं। बेटियों के सामने ही बाप ने उनकी मां को चाकू से गोदकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने साजिद पुत्र अब्दुल अलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कुछ समय पहले तक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। फिलहाल वह बेरोजगार है। हत्या के पीछे की वजह  सामने आई है कि साजिद को शक था कि उसकी पत्नी निशा उससे बेवफाई कर रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed