फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband killed his wife by burning her alive In Delhi 12 year old daughter revealed this

पति का पाप: दिल्ली में महिला शिक्षिका को जिंदा जलाकर मार डाला, हादसे में झुलसी 12 साल की बेटी ने किया खुलासा

Tue, 05 Mar 2024 09:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Mar 2024 09:36 PM IST
सार

मृत ज्योति के भाई आशीष ने बताया कि उसकी बहन ने अपने वेतन से जैन नगर में जमीन खरीदकर घर बनवाया था। जिसमें किरायेदार को रखा हुआ था। दोनों मकान ज्योति के नाम से था। आशीष का आरोप है कि उसका जीजा राजवीर दोनों मकानों को अपने नाम करवाना चाहता था।

विज्ञापन
husband killed his wife by burning her alive In Delhi 12 year old daughter revealed this
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एक दिव्यांग महिला शिक्षिका पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की शिनाख्त ज्योति के रूप में हुई है। घटना की चश्मदीद गवाह मृतका की 12 साल की बेटी ने अपने पिता पर ही मां को जलाकर मारने का दावा किया। इसके बाद बेगमपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में महिला का पति राजवीर और उसकी दोनों बेटी झुलस गई है। रोहिणी की जिला पुलिस उपायुक्त गुरइकबाल सिंह ने बताया चार मार्च की सुबह सात बजे बेगमपुर थाना पुलिस को जैन नगर स्थित एक मकान में आग लगने की जानकारी मिली। मकान में चार लोग के फंसे होने की जानकारी मिली। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। दमकल की गाड़ियों आग पर काबू पाया। उसके बाद पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई। जहां एक महिला झुलसी हुई मिली। महिला को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की शिनाख्त ज्योति के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पुलिस को एक अन्य अस्पताल से से महिला के पति राजवीर और उसकी दो बेटियों के झुलसने की जानकारी मिली। पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची। जहां अस्पताल में भर्ती मृतका की 12 साल की बेटी ने बताया कि उनके पिता ने ही मां के साथ झगड़ा करने के बाद उनपर तेल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

साले का आरोप जीजा मकान अपने नाम करवाना चाहता था
मृत ज्योति के भाई आशीष ने बताया कि उसकी बहन ने अपने वेतन से जैन नगर में जमीन खरीदकर घर बनवाया था। जिसमें किरायेदार को रखा हुआ था। दोनों मकान ज्योति के नाम से था। आशीष का आरोप है कि उसका जीजा राजवीर दोनों मकानों को अपने नाम करवाना चाहता था। इसको लेकर वह पिछले एक महीने से वह ज्योति के साथ मारपीट कर रहा था। लेकिन ज्योति मकान उसके नाम करने के पक्ष में नहीं थी। आशीष ने बताया कि ज्योति दिल्ली नगर निगम की कराला स्थित स्कूल में शिक्षिका थी। 2009 में उनकी शादी झज्जर निवासी राजवीर से हुई थी। शादी के बाद ज्योति को उसके पिता ने जैन नगर में एक मकान गिफ्ट किया था। जिसमें शादी के बाद वह रहने लगी। राजवीर डीटीसी में कंडक्टर के पद पर कार्यरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed