फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband killed his Wife and seat 2 day around dead body

पत्नी की हत्या कर 2 दिन तक शव के पास बैठा रहा पति, खुद पुलिस को दी ये सूचना

Sat, 28 Jul 2018 08:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 28 Jul 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
husband killed his Wife and seat 2 day around dead body
Murder

दहेज के लिए पत्नी की चुन्नी से गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपी दो दिन तक शव के पास ही बैठा रहा। घटना बुधवार की है।  शुक्रवार रात आरोपी ने खुद अपनी पत्नी की हत्या की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी सहित उसके परिवार के लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार गांव अहरवा (पलवल) निवासी जयपाल ने रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बेटी सुषमा की शादी दिसंबर 2017 में भिवानी निवासी मंजीत से की थी। मंजीत शादी के बाद से ही अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम के सरस्वती इन्कलेव स्थित अजंता कॉलोनी में रहता था और सेक्टर-37 में नौकरी करता था। जबकि उसके परिवार के सदस्य भिवानी में रहते थे।
विज्ञापन


आरोप है कि मंजीत का पिता धर्मबीर, मां बीरमति, भाई मनोज व विक्की सुषमा को दहेज के लिए परेशान करते थे और मारपीट भी करते थे। 25 जुलाई को मंजीत व सुषमा में दहेज को लेकर कहासुनी हुई और उसे पीटा भी गया। इस दौरान मंजीत ने गुस्से में आकर सुषमा का चुन्नी से गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की हत्या करने के बाद मंजीत दरवाजे के अंदर से बंद कर शव के पास ही बैठा रहा। शुक्रवार रात उसने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आरोपी का मानसिक रोगी होने से इंकार किया है। सहायक उप निरीक्षक जोगेन्द्र ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed