फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband had raped the girl sent home, the victim suicide

होने वाले पति ने ही रेप कर घर भेजी युवती

Mon, 10 Aug 2015 03:11 PM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 03:11 PM IST
विज्ञापन
husband had raped the girl sent home, the victim suicide

खुर्जा जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को उसके होने वाले पति ने बिचौलियों के जरिए गाजियाबाद में मिलने के बहाने बुलाकर रेप किया और शादी से इनकार कर अगले दिन गांव के बाहर छुड़वा दिया।

विज्ञापन


रेप और शादी से इनकार से आहत युवती ने अगले दिन खुद पर केरोसीन उड़ेल कर आग लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके अंतिम संस्कार के बाद पिता ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन जंक्शन चौकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

विज्ञापन


दो दिन बाद मामला एसएचओ तक पहुंचा तो उन्होंने चौकी इंचार्ज को फटकार लगाते हुए जांच के बाद कार्रवाई के करने के निर्देश दिए हैं। वहीं पीड़िता के परिवार ने आरोपियों पर धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिचौलिए मिलवाने ले गए थे होने वाले पति से

husband had raped the girl sent home, the victim suicide

मृतका के पिता की तहरीर के मुताबिक गाजियाबाद के विजयनगर निवासी एक युवक की गांव में ननिहाल है। आठ महीने पूर्व गांव निवासी तीन लोगों ने उसकी बेटी की शादी उससे तय कराई थी।


आरोप है कि अगस्त को शादी तय कराने वाले बिचौलिए बेटी को उसके होने वाले पति से मिलवाने गाजियाबाद ले गए और 5 अगस्त को गांव के बाहर छोड़ कर चले गए।

घर लौटकर बेटी ने मंगेतर पर रेप करने और फिर इनकार करने की बात बताई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोप है कि जब वे कुछ समझ पाते युवती ने 6 अगस्त को सुबह दस बजे केरोसीन उड़ेलकर खुद को आग लगा ली।

परिजनों ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया

husband had raped the girl sent home, the victim suicide

उसकी मौत होने पर परिजनों ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। युवती के पिता ने 07 अगस्त को जंक्शन पुलिस चौकी में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।


रविवार को मामला संज्ञान में लाए जाने पर एसएचओ खुर्जा आरके शर्मा ने जंक्शन चौकी इंचार्ज राकेश कुमार को तलब कर फटकार लगाई और तहरीर पर जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। आरोप है कि बेटी की मौत के बाद दबंग बिचौलिए और युवक के परिजन पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

एसएचओ के मुताबिक जंक्शन चौकी इंचार्ज ने शादी का झांसा देकर रेप और शादी से इनकार करने पर युवती द्धारा आत्मदाह कर जान देने की शिकायत आने की पुष्टि की है। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने के बाद तहरीर दी है। चौकी इचांर्ज को जांच कर युवक को थाने बुला कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed