{"_id":"e25e9ee405e27ff1a8a317dec4c2beaf","slug":"husband-got-hurt-while-fighting-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरा रहा था पत्नी को खुद को ही लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरा रहा था पत्नी को खुद को ही लगी गोली
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 20 Apr 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से विवाद के बाद उसे डराने के लिए तमंचे से चलाई गोली से पति खुद घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गढ़ी चौखंडी गांव में आरके चौहान के मकान में अलीगढ़ निवासी ओमवीर पत्नी पूनम के साथ रहता है।
शुक्रवार रात दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर ओमवीर ने पूनम को डराने के लिए तमंचा निकाल कर खुद को मारने का ड्रामा किया।
इस पर पूनम ने तमंचा छीनने का प्रयास किया। छीना-झपटी में गोली चल गई, जो ओमवीर के पैर में जा लगी। उसे उपचार के लिए सेक्टर-66 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-58 पुलिस को कमरे में तमंचा बरामद कर लिया है।
सीओ सेकेंड विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि ओमवीर के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है, जिसे ठीक होने के बाद गिरफ्तार किया जायेगा।