{"_id":"b7ae0cba14a027bcf74b02b08b7c1aea","slug":"husband-gets-life-term-for-killing-wife-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 08 Aug 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में अदालत ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को उम्रकैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी पति ने पत्नी से झगड़े के बाद उसकी चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके बाद अपने पिता को फोन कर के हत्या की बात बताई थी।
विज्ञापन
पेश मामले में जिला सेशन जज दर्शन सिंह की अदालत ने हत्या के आरोपी दया शंकर को सजा सुनाई है। दया शंकर पत्नी किरन के साथ प्रेम नगर झुग्गी सेक्टर-8 में रहता था। उसके घर के पास ही उसका भाई विकास भी रहता था।
विज्ञापन
विकास ने इसी वर्ष 3 जनवरी को थाना सेक्टर-7 में मामला दर्ज कराया था, जिसमें बताया कि 2 जनवरी की रात उसके भाई दया शंकर व भाभी किरन के बीच झगड़ा हो गया था, उस समय उसने मामला शांत करा दिया और दोनों सोने चले गए।
विज्ञापन
लेकिन अगले दिन सुबह कुछ दूरी पर रहने वाली विकास की बहन उसके पास आई और बताया कि दयाशंकर ने बिहार में पिता को फोन करके बताया है कि उसने गुस्से में पत्नी की हत्या कर दी है। सभी लोग दयाशंकर के घर पहुंचे तो किरन को मृत अवस्था में पाया। इसके बाद विकास की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।