{"_id":"5d1891258ebc3e3c7a55ec68","slug":"husband-gave-triple-talaq-to-wife-in-dadri-of-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सब्जी के लिए 30 रुपये मांगने तो पत्नी को दे दिया तीन तलाक, मारपीट की और घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी के लिए 30 रुपये मांगने तो पत्नी को दे दिया तीन तलाक, मारपीट की और घर से निकाला
Sun, 30 Jun 2019 04:08 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 30 Jun 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी खरीदने के लिए 30 रुपये मांगने पर पति ने पत्नी से मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके बाद तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत दादरी कोतवाली में की है।
पुलिस ने मारपीट का मामला बताते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक दादरी के कटहेरा रोड पर आदर्श नगर निवासी मुरसलीम की बेटी जैनब का निकाह साबिर पुत्र रशीद के साथ करीब नौ साल पहले हुआ था।
साबिर नई आबादी में परिवार के साथ रहता है। एक सप्ताह पहले साबिर ने अपनी पत्नी जैनब को घर खर्च के लिए 400 रुपये दिए थे। शनिवार को जैनब ने अपने पति से सब्जी के लिए 30 रुपये मांगे तो साबिर ने पहले गाली गलौज की फिर पिटाई कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायल पत्नी मायकेवालों को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर पिता मुरसलीम उसके घर पहुंच। बेटी को इलाज के लिए नवीन अस्पताल ले जाने लगे। नवीन अस्पताल के पास पहुंचकर पति साबिर ने हंगामा कर दिया। सभी के सामने तीन तलाक बोलकर वहां से फरार हो गया।

उसके बाद पीड़िता पिता के साथ कोतवाली पहुंची और घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है। उपनिरीक्षक अनुज कुमार का कहना है कि मामला पति पत्नी की मारपीट का है। पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। पुलिस के मुताबिक पति साबिर तेल मिलों को कनस्तर की सप्लाई का काम करता है। दोनों के चार बच्चे हैं।