फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband did, unnatural sexual exploitation.

पति करता था, अप्राकृतिक यौन शोषण

Sat, 13 Dec 2014 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 13 Dec 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
Husband did, unnatural sexual exploitation.

गुड़गांव के सोहना गांव में एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता रहा। साथ ही उसके दूसरी लड़की से भी संबंध है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कुछ समय पहले पीड़ित महिला की शादी दिल्ली के फतेहपुर निवासी अमित के साथ हुई थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पति और उसके ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे।
विज्ञापन


बार-बार दहेज की मांग करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। इसके अलावा उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने जबरदस्ती उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। यह भी आरोप लगाया कि उसके पति का किसी दूसरी लड़की के साथ अवैध संबंध भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के इन आरोपों पर सोहना थाना पुलिस ने आरोपी पति अमित के अलावा अनिल, सरोज, कनिका और हरपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई सचिन ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है, आरोपियों को नोटिस भेज दिया गया है और जल्द ही उनसे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed