{"_id":"5b82dcab42c792462f5ea4f4","slug":"husband-committed-suicide-after-his-wife-goes-to-brother-house-for-celebrate-raksha-bandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी बांधने भाई के घर पहुंची पत्नी, इधर नाराज होकर पति ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी बांधने भाई के घर पहुंची पत्नी, इधर नाराज होकर पति ने दे दी जान
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंटिंग का काम करने वाले एक युवक ने पत्नी के भाई के घर जाने से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी। महिला भाई को राखी बांधने नोएडा स्थित घर गई थी। बताया गया है कि युवक का उसकी पत्नी के भाई से मनमुटाव चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से मध्यप्रदेश दमोह जिले के मल्लपुरा निवासी देवी सिंह (30) पुत्र हक्काराम तुगलपुर में परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था। वह पुताई का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
बताया गया है कि रविवार शाम देवी सिंह की पत्नी भाई के घर चली गई। इससे देवी सिंह क्षुब्ध हो गया और उसके भाई के घर जाकर पत्नी से कमरे की चाबी ले आया। शाम को देवी सिंह का शव लटका मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी देव प्रकाश पुंडीर ने बताया कि देवी सिंह ने पत्नी के भाई के घर जाने के दौरान खुदकुशी की है। जांच की जा रही है।