फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband blackmailed wife on honeymoon pics

हनीमून के फोटो दिखा पत्नी कर रही ब्लैकमेल, थाने पहुंचा पति

Wed, 06 May 2015 04:46 PM IST
Updated Wed, 06 May 2015 04:46 PM IST
विज्ञापन
 Husband blackmailed wife on honeymoon pics

कविनगर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक युवक से एक युवती ने छह माह पहले झूठ बोलकर शादी की। हनीमून की फोटो दिखाकर अब युवती ब्लैकमेल कर रही है।

विज्ञापन


लाखों रुपये की मांग कर रही है, रुपये न मिलने पर झूठे मामले में फं साने और बदनाम करने की धमकी दे रही है। युवक की मां ने महिला थाने में शिकायत की है, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कविनगर निवासी महिला ने शिकायत की है। महिला का बेटा एक निजी कंपनी में ऊंची पोस्ट पर कार्यरत है। छह माह पहले सिहानी गेट थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती से उसकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनीमून की आपत्तिजनक फोटो बना पत्नी का हथियार

 Husband blackmailed wife on honeymoon pics

युवती ने खुद को युवक की ही जाति का बताया और उसके साथ शादी कर ली। हाल ही में युवक के परिजनों को पता चला कि युवती उनकी जाति की नहीं है तो उन्होंने विरोध किया।

आरोप है कि विरोध करने पर युवती हनीमून की आपत्तिजनक फोटो दिखाकर अब ब्लैकमेल कर रही है। युवक ने यह बात अपनी मां को बताई तो उन्होंने महिला थाने में शिकायत की। महिला थाना एसएचओ शीला चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed