फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband arrested for fatal sword attack

Delhi NCR News: तलवार से जानलेवा हमला करने वाला फरार पति गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली।
खजूरी खास इलाके में पत्नी पर तलवार से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पहला पुस्ता, सोनिया विहार निवासी मनोज कुमार (35) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह पहले भी अपहरण और हत्या के मामलों में संलिप्त रह चुका है।

उत्तर पूर्व जिले के डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि 22 अप्रैल की देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनिया विहार ए-ब्लॉक में एक महिला पर चाकू से हमला किया गया। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घायल महिला पेशे से वकील है, जबकि उसका पति मनोज कुमार प्रॉपर्टी डीलर है। दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और अकसर झगड़े होते रहते थे। 22 अप्रैल को महिला के घर में एक पारिवारिक कार्यक्रम था। आरोप है कि दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद मनोज ने पत्नी मधु पर तलवार से हमला कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में मनोज ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed