फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband and wife committed suicide by hanging themselves in Delhi

भास्कर ने क्यों की ये भूल: पति को फंदे पर लटका देख पत्नी ने भी लगाई फांसी, सुसाइड नोट पढ़कर पुलिस भी हैरान

Sat, 22 Jun 2024 09:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Jun 2024 09:45 PM IST
सार

पुलिस को मृतक भास्कर के पास से एक असमिया में लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में उसने पत्नी जुमी से शिद्दत से प्यार करने की बात लिखी है। आगे वह लिखता है कि पत्नी को असम से दिल्ली लाने का उसका फैसला गलत था।

विज्ञापन
Husband and wife committed suicide by hanging themselves in Delhi
दिल्ली में पति-पत्नी ने की आत्महत्या - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली न्यू उस्मानपुर इलाके में पति को फंदे पर लटका देखकर पत्नी ने भी मौत को गले लगा लिया। पति की लाश करतार नगर स्थित घर में पंखे से लटकी मिली जबकि पत्नी ने घर से दूर शास्त्री पार्क स्थित दिल्ली जलबोर्ड की पाइप लाइन पर फंदा लगाकर खुदकुशी की। सुबह शव देखकर राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

मृतकों की शिनाख्त जुमी दास (25) और इसके पति भास्कर देका (27) के रूप में हुई है। जुमी की लाश मिलने के बाद पुलिस जांच करते हुए उसके घर पहुंची तो पति की मौत का पता चला। हालांकि भास्कर को पंखे पर लटका देखकर मकान मालिक मुकेश कुमार पहले ही पीसीआर कॉल कर चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मृतक भास्कर के पास से एक असमिया में लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में उसने पत्नी जुमी से शिद्दत से प्यार करने की बात लिखी है। आगे वह लिखता है कि पत्नी को असम से दिल्ली लाने का उसका फैसला गलत था। उसने इसके लिए माफी मांगी है। भास्कर ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

माना जा रहा है कि पति की मौत के सदमे से आहत होकर जुमी ने यह कदम उठाया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने औपचारिताएं पूरी करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के असम से दिल्ली आने पर शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

असम का रहने वाला था दंपती...
जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि मूलरूप से असम के सोनापुर-कामरूम का रहने वाला भास्कर देका अपनी पत्नी जुमी दास के साथ पिछले दो माह से गली नंबर-2, साढ़े तीन पुश्ता, करतार नगर, न्यू उस्मानपुर में रहता था। भास्कर चांदनी चौक स्थित ओमेक्स मॉल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था।

इसकी पत्नी भी इसी मॉल में हाउस कीपिंग में नौकरी करती थी। शनिवार सुबह राहगीरों ने जुमी का शव पहला पुश्ता, यमुना खादर, शास्त्री पार्क में पानी की पाइप लाइन से लटके देखा। सुबह करीब 8.51 बजे मामले की सूचना शास्त्री पार्क थाना पुलिस को दी गई। पुलिस को मृतका के पास से उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पुलिस की जुमी के ही फोन पर उसके दोस्त से बात हुई। उसने बताया कि रात को जुमी ने उसके पास कॉल कर बताया था कि उसके पति ने फांसी लगाकर जान दे दी है। वह भी आत्महत्या करने जा रही है। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस की टीम करतार नगर जुमी के घर पहुंची तो वहां पहले से न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस मौजूद थी।

जुमी के मकान मालिक ने सुबह 11.15 बजे भास्कर को फंदे से लटके देखकर पीसीआर कॉल कर दी थी। पुलिस को भास्कर के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ, लेकिन उसमें मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के दिल्ली आने पर ही मौत को गले लगाने की वजहों का खुलासा हो पाएगा।

पत्नी को दिल्ली लाने पर आखिर ऐसा क्या हुआ कि उठाना पड़ा आत्महत्या का कदम, पता लगा रही पुलिस...
आखिर ऐसा क्या हुआ कि दंपती ने मौत को गले लगा लिया। मकान मालिक मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों के बीच कभी कोई विवाद या झगड़ा नहीं होता था। सुबह के समय दोनों अपनी ड्यूटी पर चले जाते थे और शाम को वापस भी आ जाते थे। कई बार भास्कर की रात की ड्यूटी होती थी तो जुमी घर पर अकेली होती थी।

पुलिस ने दोनों के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है। पुलिस दोनों के साथ काम करने वाले लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस बात का भी पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि जुमी को कहीं कोई दफ्तर या बाहर परेशान तो नहीं कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed