फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband and wife burn live after cylinder blast in faridabad

सिलिंडर फटने से दंपति झुलसे, मकान की गिरी छत

Sat, 23 Jun 2018 10:24 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 23 Jun 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
husband and wife burn live after cylinder blast in faridabad
cylinder blast in faridabad
थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित एसी नगर में शुक्रवार तड़के एक मकान में छोटा गैस सिलिंडर फट गया। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। सिलिंडर फटने से इतना तेज धमाका हुआ कि मकान की छत भी टूट गई। गंभीर रूप से झुलसे दंपति को बीके अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

       
एसी नगर निवासी विशंभर बाटा थर्मल पावर हाउस के पास कचौड़ी की रेहड़ी लगता है। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे विशंभर व उसकी पत्नी कविता कचौड़ी बना रहे थे। दोनों छोटे सिलिंडर पर काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक सिलिंडर फट गया और घर में आग लग गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी उठ गए। 
विज्ञापन


 

husband and wife burn live after cylinder blast in faridabad
cylinder blast in faridabad
धमाके से छह की छत भी टूट गई। विशंभर के घर में आग लगी देख लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, मगर तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। विशंभर और कविता मकान की पहली मंजिल पर रहते हैं। आग लगने पर विशंभर झुलसी हुई हालत में दूसरे मकान के छज्जे से होता हुआ नीचे उतर आया। 

कविता भी इसी तरह उतरने का प्रयास कर रहे थी, मगर ग्रिल से हाथ छूटने के कारण वह नीचे गिर गई और उसको चोट भी लगी। विशंभर के रिश्तेदार मोहन लाल ने बताया कि आस-पड़ोस के लोग दोनों को गंभीर हालत में बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया। विशंभर और कविता की दो बेटियां पारुल और प्रीत छत पर सो रहीं थी, इसलिए बच गए। फिलहाल दोनों बच्चियां पड़ोस की एक महिला के पास हैं। थाना कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed