फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hunger strike in JNU against the university decision

जेएनयू के फैसले के खिलाफ छात्रों की भूख हड़ताल

Thu, 28 Apr 2016 06:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Apr 2016 06:21 AM IST
विज्ञापन
hunger strike in JNU against the university decision
हड़ताल पर बैठे छात्र

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में नौ फरवरी को देशविरोधी नारे लगाने के मामले में उच्चस्तीय कमेटी की रिपोर्ट के फैसले के खिलाफ छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया है। यह पहला मौका है कि जब विवि प्रबंधन के फैसले के खिलाफ लेफ्ट और राइट विंग ने एक साथ भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


कुलपति कार्यालय के नीचे बुधवार सुबह छात्रसंघ संयुक्त सचिव व एबीवीपी पदाधिकारी ने देशद्रोह और देशप्रेम पर एक समान सजा देने के फैसले पर आवाज उठायी तो वामपंथी छात्र सजा के विरोध में भूख हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


लाल दुर्ग में यह पहला मौका है कि जब वामपंथी वर्सेस एबीवीपी एक साथ प्रशासन के खिलाफ ऐड ब्लॉक पर ही भूख हड़ताल कर रहा है। सौरभ शर्मा ने बुधवार सुबह अपना विरोध आंदोलन शुरू किया तो कन्हैया ग्रुप ने गंगा ढाबा से विरोध मार्च निकालते हुए रात से भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। विरोध के चलते छात्रों ने कक्षाओं का भी बहिष्कार किया। हालांकि इन दिनों छात्र सिर्फ प्रैक्टिकल या नोट आदि की तैयारी के लिए कक्षाओं में जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से आंदोलन पर हैं छात्र

hunger strike in JNU against the university decision

कुलपति कार्यालय के नीचे सौरभ शर्मा ने नौ सवालों के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। सौरभ के साथ पांच अन्य छात्र भी विरोध के चलते सहयोग दे रहे हैं।

सौरभ ने कमेटी पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि प्रारंभिक रिपोर्ट में वामपंथी नेता डी राजा की बेटी अपराजिता का नाम था जो सजा की रिपोर्ट कॉपी में गायब है।

वहीं, अनिर्बान को निलंबन करने के फैसले पर आखिर उसे दस दिनों की मोहलत किस आधार पर दी गयी है। वहीं, सौरभ ने पूछा है कि दोबारा कैंपस में देशविरोधी घटना न हो, उसके लिए विवि प्रबंधन ने क्या तैयारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed