फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hunger strike by resident doctors of Hindurao hospital continues for fourth day, Indian doctors association supports

हिंदूराव के डॉक्टरों की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी, आज से 9 अस्पतालों में दो घंटा काम नहीं करेंगे डॉक्टर

Tue, 27 Oct 2020 06:26 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 27 Oct 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike by resident doctors of Hindurao hospital continues for fourth day, Indian doctors association supports
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिंदूराव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों को वेतन न मिलने का मुद्दा गहराता जा रहा है। सोमवार को भारतीय चिकित्सक संघ ने डॉक्टरों का समर्थन किया है। संघ ने उत्तरी नगर निगम से जल्द से जल्द वेतन जारी करने कि मांग की है।    

विज्ञापन

   
भारतीय चिकित्सक संघ की ओर से जारी पत्र में  लिखा है कि कोरोना काल में डॉक्टर अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं। सर्वोच्च न्यायालय की तरफ से साफ आदेश है कि डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन किसी भी सूरत में नहीं रोका जाना चाहिए । ऐसे में भी तीन महीने से डॉक्टरों को वेतन नहीं मिला है। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी राष्ट्र की संपत्ति हैं। उनका वेतन जारी न करना एक प्रकार से उनका अपमान है। निगम को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और जल्द से जल्द सभी डॉक्टरों का वेतन जारी करना चाहिए। 
विज्ञापन


उधर, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने मंगलवार से दिल्ली के सभी प्रमुख अस्पतालों के नॉन कोविड क्षेत्रों में दो घंटे काम रोकने की घोषणा की है। फोर्डा के अध्यक्ष डॉक्टर शिवाजी ने कहा कि लंबे समय से हिंदूराव और कस्तूरबा गांधी अस्पताल के डॉक्टर वेतन की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं ,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि क्टरों की इस लड़ाई में सभी रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन भी उनका साथ देंगी। इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।         
विज्ञापन
विज्ञापन


कई प्रमुख अस्पतालों की आरडीए ने दिया समर्थन    
दिल्ली के कई प्रमुख अस्पताल जैसे सफदरजंग , मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, राम मनोहर लोहिया, महर्षि वाल्मीकि, जीटीबी अस्पताल की आरडीए ने पत्र जारी कर हिंदराव अस्पताल के डॉक्टरों का समर्थन किया है। इन अस्पतालों की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि मंगलवार से डॉक्टर हाथों पर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे और अस्पतालों के नॉन कोविड क्षेत्र में दो घंटे काम का बहिष्कार करेंगे। 

लगातार चौथे दिन जारी है भूख हड़ताल      
 हिंदूराव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों की भूख हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। अस्पताल के डॉक्टर सिद्धार्थ ने कहा कि निगम के महापौर ने दो बार वेतन देने का आश्वासन दिया है लेकिन, कोई हल नहीं हो रहा है। इस समय केंद्र, दिल्ली सरकार और नगर निगम को मिलकर डॉक्टरों की समस्या का समाधान निकालना चाहिए।

नगर निगम चिकित्सक संघ के डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर रहे
वेतन की मांग को लेकर नगर निगम चिकित्सक संघ के सभी स्थाई डॉक्टर सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। इससे निगम के अधीन आने वाले अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई। नगर निगम चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ आर आर गौतम का कहना है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो मंगलवार से चिकित्सक संघ के सभी डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें जुलाई महीने से वेतन नहीं मिला है। जब तक बकाया वेतन नहीं मिल जाता प्रदर्शन और हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी।


तीसरी बार जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन
उत्तरी नगर निगम के हिंदू राव कस्तूरबा और राजन बाबू टीबी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने मंगलवार को तीसरी बार जंतर-मंतर पर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान डॉक्टरों ने उत्तरी नगर निगम के विरोध में नारे लगाए और जल्द से जल्द वेतन देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed