दिल्ली-मेरठ हाइवे पर कांवड़ियों का बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की तमाम सख्ती और सावधानी के बावजूद कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल थमने का नाम नहीं ले रहे। मंगलवार को एक बार फिर गाजियाबाद में कांवड़ियों का बवाल पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन गया।
गाजियाबाद के मुरादनगर में दिल्ली-मेरठ हाइवे पर एक क्रेन से कांवड़ टूटने के बाद कांवड़ियों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने जमकर हंगामा किया।
कांवड़ियों ने काफी देर तक हाइवे जाम रखा जिससे आने जाने वाले लोगों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
क्रेन में की तोड़फोड़
दरअसल, गाजियाबाद के मुरादनगर में दिल्ली मेरठ हाइवे पर कुछ कावंडिए रुके हुए थे। रास्ते में ही उनकी कांवड़ भी रखी हुई थी। उनके पास ही एक क्रेन खड़ी थी।
कांवड़िए बोल बम की धुन में मस्त थे कि अचानक किनारे पर खड़ी क्रेन चल पड़ी जिससे उनकी कांवड़ टूट गईं। कांवड़ टूटने से लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
कांवडियों ने ब्लॉक के पास बवाल करते हुए हाइवे जाम कर दिया। यही नहीं, कावड़ियों ने क्रेन में भी जमकर तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से बवाल को शांत कराया।