{"_id":"3a260d280e9a1dd2a4cab73d49bd564f","slug":"human-rights-commission-in-noida-to-investigate-kanawni-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर एंगल से सच तलाश रही है मानवाधिकार आयोग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर एंगल से सच तलाश रही है मानवाधिकार आयोग की टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 21 May 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनावनी कांड का सच तलाशने आई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने तीसरे दिन घटना के वक्त तैनात थाना प्रभारी एसके यादव व कनावनी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र दहिया के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
टीम ने घटना के बाद की गई कार्रवाई की जानकारी ली। दोनों अधिकारी इन दिनों लाइन हाजिर चल रहे हैं। मानवाधिकार दल ने सीओ, सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम से भी शासन को भेजी गई जांच रिपोर्ट के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने सेक्टर-38 स्थित विद्युत निगम के गेस्ट हाउस में बुधवार सुबह पूर्व थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी को तलब किया। टीम के कई सवालों पर दोनों अधिकारी खामोश रह गए।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार व तहसीलदार से भी जमीन विवाद के बाद हुई कार्रवाई के संबंध में लंबी पूछताछ की गई। सीओ सेकेंड विश्वजीत श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट से भी जांच की रिपोर्ट के बारे में जानकारी हासिल की।
एसडीएम से मंगलवार को पूछताछ की गई थी। बुधवार को मानवाधिकार टीम ने कनावनी में गांववालों से भी पूछताछ की। टीम अब अपनी रिपोर्ट आयोग को देगी। मानवाधिकार की तीन टीम ने मीडिया में कनावनी कांड को लेकर आ रही खबरों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सोमवार को जांच शुरू की थी।
इससे पहले केंद्र और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कनावनी का दौरा कर चुके हैं। आयोग ने 19 मई को गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों को बुलाया था। हाजिर न होने पर अब प्रदेश के डीजीपी और मुख्य सचिव को तलब किया गया है। 28 अप्रैल को 70 गज के प्लाट को लेकर दलित और गुर्जर पक्ष में हुई गोलीबारी में एक युवक राहुल की मौत हो गई थी। इसके बाद कुछ लोगों ने दलितों के घरों में तोड़फोड़ की थी, जिसके चलते वह गांव छोड़कर भाग गए थे।