फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Huge fire broke out in a shopping complex in Noida Sector 18

Noida Fire: सेक्टर 18 में एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग, लोग ऊपर से कूदे; कुछ के फंसे होने की सूचना

Tue, 01 Apr 2025 12:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 01 Apr 2025 12:41 PM IST
सार

आग लगने और धुआं भरने के बाद मार्केट से कई लोग नीचे कूद गए और इसमें कुछ चोटिल भी हो गए। अग्निशमन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मार्केट के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकलने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Huge fire broke out in a shopping complex in Noida Sector 18
कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर-18 में कृष्णा अपरा प्लाजा में आग लगने के बाद पूरे इमारत में धुआं भरने के बाद जब लोग बचने के लिए छत की तरफ भागे तो छत के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद बिल्डिंग में अफरातफरी मच गई। नीचे आग लगी थी और उपर छत का दरवाजा बंद था। इसके बाद जान बचाने के लिए कोई सीढ़ी से नीचे कूद गया तो कोई शीशा तोड़कर बाहर से छलांग लगा दी। देखते ही देखते सेक्टर-18 में चारों तरफ आग, धुआं और भीड़ जमा हो गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग को दस मिनट में ही बुझा लिया था, लेकिन धुआं भर जाने के कारण करीब एक घंटे तक लोग परेशान रहे।

विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि सात मंजिला इस वाणिज्यिक बिल्डिंग में रियल एस्टेट के ऑफिस में आग लगी थी। पहले आग भूतल पर लगी और बाद में प्रथम तल तक पहुंच गई। मंगलवार को इमारत में चलने वाले कई ऑफिस में स्टाफ मौजूद थे। अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना 11 बजकर 48 मिनट पर मिली। इसके बाद पांच गाड़ियों की मदद से आग को बुझाया जाने लगा। बाद में तीन और दमकल गाड़ियां भेजी गईं। आग को बुझाने का काम शुरू करते ही हाईड्रोलिक प्लेटफार्म से लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। 

यह भी पढ़ें -Eye Care Tips: आंखों के मामले में न करें ये गलती, छीन सकती है रोशनी, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बिल्डिंग के शीशे भी तोड़ना शुरू किया। अग्निशमन विभाग का दावा है कि चार मिनट में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक दमकल की गाड़ी आई उससे पहले कई लोग अपनी जान बचाने के लिए नीचे कूद गए थे। ऊपर से कूदने के बाद किशोर, अभिनव और विकास को चोट लगी है। इसके अलावा इनायत नाम युवती भी ऊपर से गिरी थी। हालांकि उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक प्राइवेट अस्पताल में दुर्गा चंद, राहुल रावत, मोहित, सोबन, लक्ष्मी प्रसाद, नवनीत सिंह और जसविंदर भर्ती कराया गया था। इन्हें प्राथमिक उपचार के घर भेज दिया गया। जिला अस्पताल में भी छह लोगों को भर्ती कराया गया था। इनमें कुछ लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

विज्ञापन

घायलों ने कहा बच गई जान
घायल इनायत का कहना है कि वह आग लगने के दौरान बिल्डिंग में मौजूद थी। आग लगते ही कुछ ही देर में चारों तरफ धुआं फैल गया। बिल्डिंग में शीशे लगे होने के कारण धुआं अंदर जमा हो गया। इसके बाद वह किसी तरफ बचकर उपर से नीचे कूद गई। वहीं घायल जसविंदर का कहना है कि इस इमारत में उनका ऑफिस है। आग लगने के बाद जब कई स्टाफ व अन्य लोग छत की तरफ भागे तब वहां एग्जिट पर ताला लगा था। इसके बाद उनके स्टाफ के लोगों ने ताला तोड़ दिया। इसके बाद कुछ लोग धुएं से बचने के लिए छत पर जा सके।

बिल्डिंग खाली कराई गई
इस हादसे के बाद कृष्णा अपरा प्लाजा बिल्डिंग को खाली कराया गया। सभी को बाहर निकालने के बाद अभी बंद करा दिया गया है। सभी तरह की जांच के बाद बिल्डिंग खुलेगी। वहीं आग लगने के कारणों की प्राथमिक जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी और एक दफ्तर में एसी में इससे आग लग गई। बाद में एसी फटने से आग फैल गई। हालांकि अग्निशमन अधिकारियों का कहना है कि अभी आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

फायर एनओसी और फायर इक्पिमेंट की जांच
अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच के साथ साथ बिल्डिंग की फायर एनओसी की भी जांच कर रहा है। वहीं इमारत में लगे फायर उपकरणों के बारे में भी जांच चल रही है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि घटना के बाद इमारत में लगे कुड फायर उपकरण काम नहीं कर रहा था। इससे और भी परेशानी बढ़ गई। इसके अलावा इस इमारत में अग्निशमन मानको की जांच की जा रही है। एंट्री एग्जिट में परेशानी से लेकर सीढिय़ों पर सामान रखे होने की भी जानकारी सामने आई है।

80 अग्निशमन कर्मी व पुलिस की टीम ने चलाया रेस्क्यू
इस हादसे के बाद 40 अग्निशमन कर्मी और 40 स्थानीय पुलिस की टीम ने बिल्डिंग में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने के बाद एक एक ऑफिस व कमरे में जाकर जांच की। जब कोई नहीं मिला तब रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान धुएं से पुलिसकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

टाइम लाइन
11:45 बजे- कृष्णा अपरा प्लाजा में लगी आग।
11:48 बजे- आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को मिली।
11:52 बजे- अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया।
12:02 बजे- आग पर काबू पाया गया लेकिन धुआं भरने के कारण शीशे तोड़े जाने लगे।
1:00 बजे - रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा, मौके पर अपर पुलिस आयुक्त समेत अन्य अधिकारी पहुंचे।

अग्निशमन विभाग ने दिया सुझाव
- अगर छोटी आग है तो 112 या 101 पर कॉल कर दें और आग को बुझाने की कोशिश करें।
- यदि आग बढ़ रही है तो आप निकलो-निकलो चिल्लाते हुए वहां से निकल जाइए और आग को बुझाने का प्रयास स्वयं मत कीजिए।
- यदि वहां धुआं बहुत ज्यादा है और आप अंदर फंस गए हैं तो आप गीले कपड़े को नाक पर रख ले और क्राउलिंग करते हुए सुरक्षित स्थान पर बाहर आ जाए।
- यदि आप रूम के अंदर से बिल्कुल भी नहीं निकल पा रहे हैं तो आप गीले कपड़े/तौलिए से खाली जगह को भर दें ताकि धुआं कमरे में ना आए और वहां से मोबाइल से लगातार बात करते रहे।
- फायर सर्विस यथाशीघ्र आपकी सुरक्षा के लिए आएगी और आपको सुरक्षित निकलने का प्रयास करेगी।

बिल्डिंग में अग्निशमन मानकों के अनुरूप सुरक्षा बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके लिए विभाग की तरफ से संबंधित को नोटिस भी दिया गया है। एनओसी की जांच की जा रही है। - प्रदीप चौबे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed