फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   huda suspends executive engineer

काम में लापरवाही बरतने पर इंजीनियर सस्पेंड

Wed, 04 Jun 2014 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 04 Jun 2014 08:38 PM IST
विज्ञापन
huda suspends executive engineer

सड़क की मरम्मत कराने में लापरवाही बरतने वाले कार्यकारी अभियंता को हुडा मुख्य प्रशासक ने बुधवार को प्रशासक की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


हुडा प्रशासक ने निलंबित कार्यकारी अभियंता नरेश पवार के काम का जिम्मा कार्यकारी अभियंता हरिदत्त शर्मा को सौंप दिया है।

हुडा प्रशासक पीसी मीणा ने अधीक्षण अभियंता की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यकारी अभियंता नरेश पवार को निलंबित करने के लिए मुख्य प्रशसासक को लिखा था।

जिसके बाद हुडा के मुख्य प्रशासक एके सिंह ने गुड़गांव हुडा सर्कल-एक के कार्यकारी अभियंता नरेश पंवार को एसपीआर सड़क की मरमत में कोताही बरतने तथा आदेशों का पालन नहीं करने के लिए निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


एसपीआर सड़क बहुत बुरी दशा में है और यह मामला हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस एस ढ़िल्लों जब गुड़गांव आए थे, तो उनकी 24 अप्रैल को हुई बैठक में भी उठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उस क्षेत्र के प्रभारी इंजीनियर नरेश पंवार को आदेश दिए गए थे कि वह एसपीआर को सुदृढ़ करने का कार्य शुरू होने तक काम चलाने के लिए उस सड़क को वाहनों के चलने लायक बनाएं।

गुड़गांव के हुडा प्रशासक पीसी मीणा के अनुसार हुडा पंचकुला के मुख्य अभियंता-एक आरके कक्कड़ ने भी गत 02 मई को उस सड़क की मरम्मत के आदेश जारी किए थे।

गुड़गांव हुडा सर्कल-02 के अधीक्षण अभियंता भी इस मामले में चार बार 31 मार्च, 2 मई, 15 मई और 27 मई को हुडा डिवीजन नंबर-एक के कार्यकारी अभियंता नरेश पंवार को एसपीआर सड़क की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर करवाने के लिए इंस्पैक्शन नोट जारी कर चुके हैं।


इन सबके बावजूद पंवार ने एसपीआर सड़क को वाहनों के चलने लायक बनाने में कोई रूचि नहीं ली और ना ही आवंटित कार्य साईट पर शुरू किया। जिसके बाद एसई की जांच रिपोर्ट पर हुडा प्रशासक की सिफारिश पर मुख्य प्रशासक ए के सिंह के आदेशों से एक्सईएन नरेश पंवार को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed