{"_id":"58d50dde4f1c1ba06e1a42e1","slug":"huda-sends-notice-to-5-petrol-pumps-on-whom-18-crore-lease-rent-is-pending","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच पेट्रोल पंपों को जारी किया नोटिस, 18 करोड़ रुपये से अधिक का है लीज रेंट बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच पेट्रोल पंपों को जारी किया नोटिस, 18 करोड़ रुपये से अधिक का है लीज रेंट बकाया
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण हुडा का लीज रेंट बकाया जमा न करने पर पांच पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के बाद भी बकाया जमा न करने पर सीलिंग करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर 18 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। ये जानकारी हुडा के संपदा अधिकारी महाबीर प्रसाद ने दी। इसके पहले दिसंबर 2016 में भी 10 से अधिक पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
बता दें कि हुडा ने शहर में पेट्रोप पंप के लिए लीज पर जगह दे रखी है। अर्थात पेट्रोल पंप हुडा की जमीन पर ही लगे हैं। इसके बदले हुडा, पेट्रोल पंप संचालकों से रेंट वसूल करता है। हुडा प्रशासन का कहना है कि काफी समय से पांच पेट्रोल पंप संचालक रेंट जमा नहीं कराया है। अब उन पंपों को नोटिस जारी कर बकाया जमा करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
संपदा अधिकारी ने बताया कि जिन पेट्रोल पंपों को नोटिस जारी किया गया है उसमें इंडियन ऑयल के सेक्टर 7 स्थित पेट्रोल पंप, सेक्टर 12-15 डिवाईडिंग रोड स्थित पंप, सेक्टर 11-12 डिवाईडिंग रोड पंप, सेक्टर-19 स्थित पंप और सेक्टर 21 सी थर्ड स्थित पेट्रोल पंप शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि सेक्टर 12 के पेट्रोल पंप पर करीब 14.20 करोड़ रुपये बकाया है। अन्य पंपों पर भी 50 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। एक सप्ताह में पैसा जमा न कराने पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।