फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   HUDA notices to the over nine defaulters

इन 937 लोगों से वसूले जाएंगे 50 करोड़

Wed, 05 Mar 2014 09:07 AM IST
कुंदन तिवारी/अमर उजाला, दिल्ली
कुंदन तिवारी/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 05 Mar 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
HUDA notices to the over nine defaulters

हरियाण अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) ने बकाएदारों पर नकेल कस दी है। हुडा ने चार सेक्टरों में 50 करोड़ से अधिक राशि को वसूलने के लिए 937 लोगों को रिकवरी का नोटिस थमाया है।

विज्ञापन


जिन्हें एक माह के अंदर राशि को जमा करने का आदेश दिया है। अगर इस आदेश का पालन नहीं किया गया तो हुडा की ओर से सीलिंग या रिज्युम की कार्रवाई कर दी जाएगी।

विज्ञापन


हुडा अधिकारियों की मुताबिक यह वह बकाएदार है। जिन्होंने हुडा से रिहायशी प्लॉट व कमर्शिलय साइट को ड्रा के माध्यम से अलॉट कराया है। ड्रा के समय 10 प्रतिशत राशि जाम कराई थी। अलॉटमेंट पर 15 प्रतिशत राशि को देकर प्लॉट व साइट पर कब्जा ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी राशि को तीन माह में 25-25 प्रतिशत के हिसाब से हुडा कार्यालय पर जमा करना था। लेकिन आज तक अलॉटिस ने बकाया राशि को जमा नहीं कराया।

पढ़ें: अब बिल्डर नहीं वसूलेंगे इन सुविधाओं की फीस

ऐसे बकाएदारों से हुडा ने रकम वसूल करने का मन बनाया है। जिसके तहत पिछले दिनों हुडा के उच्चाधिकारियों की ओर से वसूली का आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के अनुसार ही प्रत्येक सेक्टर में बकाएदारों को सूचीबद्ध किया जा रहा है।

हुडा अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में सेक्टर-56, 62, 64 व 65  में कुल 937 बकाएदारों को सूची में शामिल किया गया है। जिन्हें हुडा की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस जारी होने वाले लोगों को एक माह के अंदर बकाया राशि को हुडा कार्यालय पर जमा कराना है।

पढ़ें: 28 के बाद सील हो जाएगी प्रॉपर्टी

आदेश न मानने वाले लोगों पर रिज्युम या सीलिंग की कार्रवाई कर दी जाएगी। हुडा की इस कार्रवाई से चारों सेक्टर से 50 करोड़ 35 लाख 19 हजार 103 रुपये की वसूली होगी।



किस सेक्टर में कितने नोटिस हुए जारी

सेक्टर

नोटिस

56

255

62

277

64

230

65

215

 
हुडा के संपदा अधिकारी सतपाल सिंह ने कहा कि हुडा की राशि दबाव बैठे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत नोटिस का वितरण किया गया है। जल्द ही अन्य सेक्टरों के बकाएदारों की सूची भी जारी होने जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed