फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   huda made sewerage treatment plant in place of master road

मास्टर रोड की जमीन पर बना दिया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट!

Sun, 06 Apr 2014 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 06 Apr 2014 07:24 PM IST
विज्ञापन
huda made sewerage treatment plant in place of master road

फरीदाबाद में नहर पार ओमेक्स हाइट्स के निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने मास्टर रोड की जमीन पर जबरन कब्जा कर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बना दिया है, जिससे रोड की जगह समाप्त हो गई है। ऐसे में हुडा ने मास्टर रोड का निर्माण बिल्डर एरिया में रोक दिया है।

विज्ञापन


इसके विरोध में रविवार को ओमेक्स हाइट्स के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया, जिसमें बिल्डर व नगर योजनाकार के बीच मिलीभगत का आरोप लगाकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


यहां रहने वाले एके गौड़, चंद्रमोहन कथूरिया, विकास सक्सेना, रोहित मट्टू एवं पंकज विश्वमित्रा ने बताया कि सेक्टर-86 स्थित इस अपार्टमेंट में 1400 परिवार रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले पर जब हुडा में आरटीआई लगाई गई तो पता चला कि जिस जगह पर मास्टर रोड बनाया जाना था वहां बिल्डर ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बना दिया है। ऐसे में मास्टर रोड का अलाइनमेंट बदला नहीं जा सकता है। जब तक बिल्डर की ओर से जमीन उपलब्ध नहीं कराई जाती है तब तक मास्टर रोड नहीं बनेगी।


लोगों ने बताया कि इस मामले पर कई बार बिल्डर से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने बायर्स से बात से करने से साफ इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर रविवार को जब लोगों ने प्रदर्शन किया तो कंपनी के निदेशक ने देर शाम बातचीत के लिए बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed