{"_id":"22e067a7a1113ca96bd03b7b0ba7eee0","slug":"huda-employees-trap-in-to-corruption-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप, जल्द भंडाफोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप, जल्द भंडाफोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 10 Oct 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ ने कहा है कि हुडा के अधिकारी और कर्मचारी आरटीआई कार्यकर्ताओं के साथ सांठगांठ कर लोगों से उगाही कर रहे हैं। उनका दावा है कि जल्द ही वह हुडा में बड़े भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करेंगे।
विज्ञापन
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होेंने सूचित किया कि हुडा के वरिष्ठ अधिकारी, जेई व एसडीओ कथित आरटीआई कार्यकर्ताओं को क्षेत्र के विवादित मकान, इंडस्ट्रियल प्लॉटों की सूचना देते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद आरटीआई डाली जाती है। फिर आरटीआई का खौफ दिखाकर जमीन मालिकों से लाखों वसूल कर बंदरबांट की जाती है। उन्होंने दावा किया कि वसूली के बाद कथित कार्यकर्ता आरटीआई वापस ले लेता है या फिर गोलमोल जवाब देकर रिकॉर्ड मेनटेन किया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने जिला उपायुक्त से हुडा में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की संपत्ति की जांच कराने की मांग की।