{"_id":"6a47ffb6c3f467a0c90375b9","slug":"htet-exam-begins-today-7273-candidates-to-appear-at-12-centers-delhi-ncr-news-c-1-1-noi1463-4463633-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आज से एचटेट परीक्षा, 12 केंद्रों पर 7273 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आज से एचटेट परीक्षा, 12 केंद्रों पर 7273 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) शनिवार और रविवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा को नकलमुक्त, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के सफल संचालन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जिले में लेवल-1 (पीआरटी) के 1517, लेवल-2 (टीजीटी) के 3768 और लेवल-3 (पीजीटी) के 1988 सहित कुल 7273 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि बिना एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्रों पर जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी।