फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   HR officer molesting ?female employee in gurgaon.

हड़ताल कर रही महिला से अफसर ने की अश्लील हरकत

Sat, 16 Aug 2014 08:17 AM IST
Updated Sat, 16 Aug 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
HR officer molesting ?female employee in gurgaon.

गुड़गांव में आईएमटी मानेसर के सेक्टर आठ की कंपनी में हड़ताल में शामिल हो कर लौट रही महिला कर्मचारियों के साथ अश्लील हरकत करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


खेड़कीदौला थाना पुलिस ने महिला कर्मचारी के बयान पर एचआर के दो लोगों को नामजद करते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आईएमटी मानेसर में सेक्टर आठ की बैक्सटर कंपनी में हड़ताल चल रही थी। हड़ताल में शामिल होने के लिए शांति नगर कालोनी में रहने वाली महिला कर्मचारी एक वाहन से कंपनी तक गई थी।

विज्ञापन

लोगों के साथ मिलकर रोका रास्ता

HR officer molesting ?female employee in gurgaon.

पुलिस को दी शिकायत में प्रीती ने आरोप लगाया है कि जब वह वापस आ रही थी तो कंपनी का एचआर अधिकारी शशि व मोहन ने अन्य लोगों के साथ मिल कर उनका रास्ता रोक लिया।

उन लोगों ने महिलाओं के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी। महिलाओं की ओर से घटना की जानकारी होंडा चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस को दी गई थी।

मामले की छानबीन के बाद खेड़कीदौला थाना पुलिस बृहस्पतिवार को एचआर अधिकारी सहित अन्य के खिलाफ अश्लील हरकत करने, जबरन रास्ता रोकने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed