फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   How will the NCR Auto journey.

इस तरह कैसे होगा एनसीआर ऑटो का सफर

Sat, 06 Dec 2014 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 06 Dec 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
How will the NCR Auto journey.

एनसीआर में ऑटो के बेरोकटोक सफर का सपना अभी पूरा नहीं होगा। नोएडा और गाजियाबाद के ऑटो दिल्ली तो जा सकेंगे, लेकिन फरीदाबाद और गुड़गांव के बीच यात्रियों को धक्के खाने होंगे। एनसीआर परमिट की शर्तों का पेंच बेरोकटोक सफर की राह में अड़चन बन गया है। इसे सुलझने में चार से पांच साल लग जाएंगे।

विज्ञापन


नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली के लिए दो-दो हजार परमिट दिए जाने हैं, जबकि फरीदाबाद और गुड़गांव के लिए ग्रेटर नोएडा से एक हजार परमिट जारी होने हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन अधूरी तैयारियों के सहारे एनसीआर की राह आसान कैसे होगी, इसका जवाब परिवहन विभाग के अधिकारियों के पास भी नहीं है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद और गुड़गांव जाने वाले ऑटो दिल्ली में एंट्री नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


इन्हें सीधे उत्तर प्रदेश की सरहद लांघकर हरियाणा में एंट्री करनी होगी। नोएडा या फिर ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद-गुड़गांव की सीधी कनेक्टिविटी का कोई रास्ता नहीं है। एफएनजी (फरीदाबाद-गाजियाबाद-नोएडा) मार्ग पूरा होने में कम से कम चार से पांच साल लगेंगे। ऐसे में फिलहाल दिल्ली के अलावा इन शहरों की कनेक्टिविटी का कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाने होंगे दिल्ली के धक्के

गाजियाबाद, नोएडा या फिर ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद और गुड़गांव जाने के लिए यात्रियों को धक्के खाने होंगे। नोएडा से ऑटो पकड़कर दिल्ली जाना होगा और वहां से ऑटो बदलकर गुड़गांव या फरीदाबाद जाया जा सकेगा। ऐसी ही परेशानी इन दोनों शहरों से आने वाले यात्रियों उठानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed